धर्मशाला: टेस्ट सीरीज के बाद रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आराम देने के बाद रोहित शर्मा को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. टेस्ट सीरीज में 1-0 से हार के बाद वनडे सीरीज भी काफी रोमांचक होने वाला है. एक तरफ भारत जीत को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी तो दूसरी ओर श्रीलंका हार का सिलसिला खत्म करने के इरादे से उतरेगा.
दिल्ली में 2 दिसंबर से खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ. जबकि उससे पहले नागपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत मिली थी. इससे पहले कोलकाता में खेला गया मैच भी ड्रॉ रहा. इस तरह से भारत ने श्रीलंका पर 1-0 से कब्जा कर लिया. आइये जानते हैं रविवार को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से जुड़ी वो हर जानकारी जो आपके लिए जरूरी है.
कब खेला जाएगा India vs Sri Lanka, 1st ODI?
भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा.
कहा खेला जाएगा India vs Sri Lanka, 1st ODI?
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा.
कब शुरू होगा India vs Sri Lanka, 1st ODI?
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर, रविवार को सुबह 11.30 बजे से खेला जाएगा.
कौन से चैनल पर लाइव देख सकते हैं India vs Sri Lanka, 1st ODI?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में देख सकते हैं. जबकि स्टार स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में कमेंट्री के साथ मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. वहीं इन दोनों के एचडी चैनल पर भी क्रिकेट का प्रसारण किया जाएगा.
कैसे देखें India vs Sri Lanka, 1st ODI मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग hotstar.com पर देख सकते हैं.
India vs Sri Lanka, 1st ODI के लिए दोनों टीमें?
भारत की संभावित टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयर अय्यर, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, कुलदीप यादव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या,  मनीष पांडे, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, सिद्धार्थ कौल.
श्रीलंका की संभावित टीम: थिरासा परेरा (कप्तान), निरोशन डिकवेला, उपुल थरंगा, कुसल परेरा, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, दानुस्का गुनाथिलका, धनंजय डी सिल्वा, एसेला गुरुरत्ने, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, अकिला दानंज्या, दुसमंथा चमीरा, चतुरंगा डी सिल्वा, सदेरा समरविक्रम, सचित पथिराना.