इंटरनेट डेस्क: दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है परन्तु इसे कई चीजों के साथ खाने पर नुकसान भी हो सकता है। उड़द दाल और दूध दोनों ही पचने में समय लेते हैं। इन्हें एक ही वक्त में एक साथ लेने पर गैस की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें दूध के साथ लेना खतरनाक हो सकता है……
दही
दूध और दही से बनी चीजें एक ही वक्त में न खाएं। इन्हें साथ खाने पर एसिडिटी, गैस, उल्टी और अपच की समस्या हो सकती है।
प्याज
खाने में प्याज है तो उसके साथ या बाद में दूध लेने से बचें। इस कॉम्बिनेशन से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
मछली
इसकी तासीर गर्म होती है जबकि दूध की तासीर ठंडी होती है। इन्हें साथ लेने पर गैस, एलर्जी की समस्या हो सकती है।
नींबू
नींबू या खट्टी चीजें खा रहे हैं तो एक घंटे तक दूध लेने से बचें। इन्हें साथ खाने पर एसिडिटी, गैस की समस्या हो सकती है।
मिर्च
मिर्च-मसाले वाला खाना खा रहे हैं तो इनके साथ दूध या दूध से बनी चीजें खाने से बचें। इन्हें साथ लेने पर पेट दर्द, एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें




Post a Comment
Post a Comment