ये दुनिया बहुत बड़ी है और इसमें आई दिन कुछ न कुछ नया सुनने व देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से आया है। कहा जा रहा है कि दो भाई एक ही लड़की से प्यार करते थे। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा शुरू हो गया जिससे तंग आकर एक भाई ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। जब इस बात का पता लड़के के परिजनों को चला तो घर में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना गुजैनी इलाके की है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रभा शर्मा अपने परिवार के साथ रहती है। प्रभा के पति श्याम सुन्दर की चार साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में चार बेटे और दो बेटियां है। घर के चारों लड़के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते है जबकि दोनों बेटियां अभी पढ़ाई करती है।
चारों भाइयों में अनूप और मयंक दोनों में कुछ ज्यादा ही बनती थी और दोनों साथ-साथ भी ज्यादा ही रहते थे। इतना ही नहीं एक ही साथ नौकरी भी करते थे। बताया जाता है कि दोनों एक भाई एक ही लड़की से प्यार करते थे। अनूप अक्सर उस लड़की से मोबाइल पर बातें किया करता था। इस बात की जानकारी मयंक को थी लेकिन, इसके बावजूद वह उस लड़की से प्यार कर बैठा।
जिसे लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद तंग आकर अनूप ने ये बड़ा कदम उठाया। बड़े भाई नीतू ने बताया कि हम घर पर थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ले के रहने वाले लड़के ने बताया कि झांसी रेलवे लाइन पर अनूप ने सुसाइड कर लिया है। तभी घर के लोग दौड़ पड़े और रेलवे स्टेशन पर अनूप की लाश देखी।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें



Post a Comment
Post a Comment