इस कारोबारी हफ्ते के आख‍िरी दिन शुक्रवार को जस्ट डायल के शेयरों में बड़े स्तर पर उछाल देखने को मिल रहा है. इसके लिए गूगल के जस्ट डायल के बिजनेस को अध‍िग्रहण करने की खबरों को जिम्मेदार माना जा रहा है.

शुक्रवार को जस्ट डायल के शेयरों में 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. इससे जस्ट डायल के निवेशकों का इस कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन काफी फायदेमंद साबित होने वाला है.

ऐसी खबरें हैं कि गूगल मुंबई की सर्विस इंजन जस्ट डायल के बिजनेस को अधिग्रहण करने जा रहा है. इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही इस पर कोई  फैसला आ सकता है.

इस खबर ने जस्ट डायल के शेयरों को तेजी देने में बड़ी भूमिका निभाई है. बीएसई पर सुबह करीब 9.30 बजे जस्ट डायल के शेयर 13.86 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेंड कर रहे थे.

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पिछले काफी समय से जस्ट डायल का बिजनेस खरीदने को लेकर कंपनी के साथ बातचीत कर रहा है. ईटी ने डील से जुड़े एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के हवाले से लिखा है क‍ि डील को फाइनल होने में अभी कुछ समय लग सकता है.

गूगल पिछले कुछ समय से भारत में स्थानीय स्तर पर अपना दायरा बढ़ाने में जुटा हुआ है. इसके लिए उसने अर्बनक्लैप और फासोस के साथ पार्टनरश‍िप की है. इन कंपनियों के साथ मिलकर गूगल भारत में गूगल मैप्स की पहुंच बढ़ा रहा है.

गूगल के साथ इस बिजनेस डील को लेकर फिलहाल जस्ट डायल की तरफ से कोई विशेष टिप्पणी नहीं की  गई है. जस्ट डायल के चीफ फाइनेंश‍ियल ऑफिसर (CFO) अभ‍िषेक बंसल ने कहा है कि कंपनी बिजनेस डील के लिए नए लोगों और क्लाइंट्स से मिलती रहती है. ऐसे में अगर ऐसा कुछ होता है, तो उसकी जानकारी जरूर दी जाएगी.

जस्ट डायल भी लगातार अपना बिजनसे को बढ़ाने में जुटा  हुआ है. जस्ट डायल को मिलने वाली 70 फीसदी ट्रैफिक गूगल के जरिये आती है. जस्ट डायल गूगल मैप्स और ऐरो के लिए बड़ा प्रतिद्वंद्वी साबित हो रहा है. ऐसे में अगर दोनों कंपनियों के बीच डील फाइनल होती है, तो इससे दोनों को फायदा होने की उम्मीद है.


गूगल और आस्क मी जैसे सर्विस इंजन को टक्कर देने के लिए जस्ट डायल कई नये प्रयोग कर रहा है. हाल ही में कंपनी ने सर्च प्लस का नया विकल्प अपनी साइट पर देना शुरू किया है. इससे कई टास्क को यूजर आसानी से याद रख सकता है और उन्हें पूरा कर सकता है.

जस्ट डायल के सीएफओ जून में गूगल और जस्ट डायल के बीच डील को लेकर इशारा भी कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि आप लोग भले ही जस्ट डायल और गूगल को प्रतिद्वंद्वी के तौर पर लें, लेकिन हम गूगल को एक सहयोगी के तौर पर देखते हैं.

जस्ट डायल भी लगातार अपना बिजनसे बढ़ाने में जुटा  हुआ है. जस्ट डायल को मिलने वाली 70 फीसदी ट्रैफिक गूगल के जरिये आती है. जस्ट डायल गूगल मैप्स और ऐरो के लिए यह बड़ा प्रतिद्वंद्वी साबित हो रहा है. ऐसे में अगर दोनों कंपनियों के बीच डील फाइनल होती है, तो इससे दोनों को फायदा होने की उम्मीद है.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.