जियो का रिचार्ज खत्म हो गया? अब इन रिचार्जों पर मिलेगा कैशबैक
जियो के दिवाली ऑफर के बाद एक और कैशबैक ऑफर जियो ने अपने सभी ग्राहकों के लिए पेश किया है। जियो का दिवाली ऑफर केवल 399 रुपये के रिचार्ज के लिए था, जिसमें 100 प्रतिशत का कैशबैक मिला।
लेकिन अब जियो ने अब तक का सबसे बेहतरीन कैशबैक ऑफर अपने उपभोक्ताओं के लिए पेश किया है। जो उपभोक्ता जियो के दिवाली ऑफर नहीं ले पाए थे, उन सभी को जियो का यह ऑफर जरूर पसंद आएगा। 399 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को इस कैशबैक ऑफर का लाभ मिलेगा।
जियो का यह ऑफर 10 नवंबर से लेकर 25 नवंबर के बीच रिचार्ज कराने पर ही मिलेगा। साथ ही यह ऑफर केवल ऑनलाइन रिचार्ज करने पर ही उपलब्ध होगा। जिसके लिए जियो ने अपने डिजिटल पार्टनर की एक लिस्ट जारी की है, जिसमे प्लान की पूरी डिटेल है।
जियो इसके साथ ही कुल 2,599 तक के कैशबैक ऑफर की भी पेशकश की है। अगर आप 1,500 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी Ajio.com से करते हैं तो आपको 399 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
साथ ही 1,999 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी रिलायंस ट्रेंडस से करते हैं तो 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। जियो ने से पार्टनरशिप करके डॉमेस्टित फ्लाइट के राउंड ट्रिप पर 1,000 रुपये का तथा वन वे ट्रिप पर 500 रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर किया है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें






Post a Comment

Powered by Blogger.