एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन को मिलना शुरू हो गया है, अगर आपके पास इनमें से कोई भी से कोई स्मार्टफोन है तो आज की हमारी ये खबर खास आप लोगों के लिए है. हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 5T को ओरियो अपडेट कब से मिलना शुरू होगा फिलहाल इस बात की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.


Android 8.0 Oreo, OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन के लिए अपडेट शुरू

नई दिल्ली: OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन्स को एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है. वनप्लस यूजर्स पिछले काफी समय से Android 8.0 Oreo अपडेट मिलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो गया है. गौरतलब है कि दो महीने पहले वनप्लस ने वनप्लस 3T स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का बीटा वर्जन जारी किया था, उस समय ये अपडेट केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए ही था. दो महीने पहले OnePlus ने इस बात का दावा किया था कि 2017 के अंत तक कंपनी सभी यूजर्स के लिए ओरियो अपडेट को जारी कर देगी.


OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन यूजर्स जल्द ही ओरियो अपडेट को अपने हैंडसेट में डाउनलोड कर सकेंगे. इस OTA को कुछ बदलाव करके आगे की ओर पुश किया गया है तो अभी इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, हालांकि आने वाले कुछ ही दिनों में सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा. OnePlus ने हाल ही में अपना प्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T को लॉन्च किया, इस बात की फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि वनप्लस 5T के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट कब जारी किया जाएगा.


आप भी अगर इन बदलावों के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं जो आमतौर पर आपको एंड्राइड 8.0 Oreo में नहीं मिलेंगे तो आपको बता दें कि आप इनके बारे में आगे जान सकते हैं, जो OnePlus ने इस अपडेट में जारी किए हैं. एंड्राइड Oreo 8.0 अपडेट में Parellel एप्स को इसके साथ जोड़ा गया है, पिक्चर इन पिक्चर को ऐड किया गया है, स्मार्ट टेक्स्ट सिलेक्शन को ऐड किया गया है,नई क्विक सेटिंग डिजाइन जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.