How can you treat dry skin from home
सर्दियां धीरे धीरे शुरू होने लग गई है. सर्दियों के शुरू होते ही त्वचा में रूखापन शुरू हो जाता है. आज कल के मौसम में त्वचा फटी-फटी महसूस होती है. क्रीम लगाने के बावजूद स्किन में नमी नहीं आती. ऐसा होने की वजह ये है कि सर्दियों के मौसम में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. और त्वचा की नमी कम हो जाती है, इसकी वजह से स्किन फटने लगती है और जलन भी होती है. सर्दियों में इस समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे सबसे ज्यादा कारगार साबित होते हैं.
क्या आप जानते है, रात को मोजे पहनकर सोने के ये चमत्कारी फायदे..?
1. जैतून का तेल: रूखी त्वचा को आकर्षक बनाने के लिए आधा कप ठंडे दूथ में जैतून का तेल मिक्स कीजिए, इस मिश्रण को लगाने के बाद इससे चहरे की मसाज कीजिए. इससे त्वचा पर निखार आएगा और नमी भी.
2. बादाम का तेल और शहद: रूखी त्वचा को सही करने के लिए स्किन का रूकापन दूर करना होता है. इसके लिए आप त्वचा पर बादाम का तेल और शहद का मिश्रण का तेल लगा सकते हैं. लगभग 15 मिनट मसाज देने के बाद सादे पानी से मुंह धो लें. ऐसा करने से आपकी त्वचा का रूखापन दूर हो जायेगा.
3. क्लींजर का इस्तेमाल करें: रूखी त्वचा के लिए क्लींजर का प्रयोग करना शुरू करें. क्लींजर की मदद से आपकी त्वचा नर्म हो जाएगी. लेकिन केमिकल और परफ्युम युक्त क्लींजर से बचें.
क्या आप जानते है, ससुराल जाने से पहले हर लड़की सोचती है ये बातें….!!
4. दही: चेहरे की रूखे पन के साथ कई लोगों को हाथों में भी रूखापन होता है. हाथ की रूखी त्वचा को दूर करने के लिए अपने आहार में दही को जरूर शामिल करें. साथ ही चेहरे की रूखापन दूर करने के लिए दही के पैक का यूज करें.
5. नींबू: अपने खाने में नींबू को शामिल करें. नींबू में विटामिन सी होता है, इसका सेवन करना त्वचा की सौंदर्यता और रूखापन्न के लिए लाभदायक होता है. इसके अलावा खीरे का रस और शहद को मिलाकर अपने हाथों पर भी लगा सकती हैं. इससे हाथों की रूखी त्वचा से छुटकारा मिलेगा.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment