कनाडा : 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से लगातार प्रधानमंत्री मोदी देश में ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेश लाने ली कोशिशों में लगे हुए हैं. भारत में कारोबार करना आसान हो इसके लिए नए-नए नियम क़ानून बनाये जा रहे हैं और पुराने कई दकियानूसी कानूनों में बदलाव भी लाये जा रहे हैं. अब खबर आ रही है कि कनाडा की मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली एक कंपनी भारत में निवेश की योजना बना रही है, जिसके बाद देश में दूरसंचार सेवाओं में तो मानो एक क्रान्ति ही आ जायेगी.
200 रुपए में साल भर सबसे तेज इंटरनेट !
दरअसल कनाडा की मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी डाटाविंड ने भारत में वर्चुअल नेटवर्क सेवाएं देने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. सस्ते स्मार्टफोन और टैबलेट बनाने वाली ये कंपनी देश में कारोबार शुरू करने के लिए पहले 6 महीने में ही लगभग 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत सिंह तुली ने बताया कि कंपनी की योजना देश में एक ऐसे डाटा प्लान पेश करने की है जो केवल 20 रुपए महीना या फिर उससे भी कम कीमत के होंगे.
टेलिकॉम सेक्टर में आएगी क्रान्ति !
कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत सिंह तुली के मुताबिक़ उन्हें उम्मीद है कि एक महीने के अंदर-अंदर कंपनी को लाइसेंस मिल जाएगा. कंपनी शुरूआती दौर में तकरीबन 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. तुली के मुताबिक़ देश में फिलहाल जियो का 300 रुपए का सबसे सस्ता प्लान चल रहा है लेकिन ये केवल उनके लिए फायदेमंद है जो हर महीने एक हज़ार से डेढ़ हज़ार रुपए तक खर्च कर सकते हैं.
उनके मुताबिक़ भारत ऐसे लोगों की संख्या केवल 30 करोड़ है, जबकि बाकी की जनता तो केवल 90 रुपए प्रतिमाह ही खर्च करती है. ऐसे लोगों के लिए जिओ का ये प्लान सस्ता नहीं है. तुली के मुताबिक़ उनका उद्देश्य एक ऐसा प्लान पेश करना है जो केवल 20 रुपए प्रतिमाह या फिर उससे भी कम कीमत का हो.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment