जयपुर: अगर आपको व्हाट्सएप की तरह पर Gmail पर भी ये पता चल जाएगा कि किसने आपका मैसेज देखा है या पढ़ा है तो आपका काम कितना आसान हो जाएगा और आपका कितना समय बचेगा, जी हां अब आप व्हाट्सएप की तरज पर ये जान सकते हैं कि आपने जिसे मैसेज सेंड किया उसने आपका मेल देखा है या नहीं। आपको बता दें कि ये सब इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध ऑनलाइन टूल मेलट्रैक के जरिए संभव है।
इस टूल के इस्तेमाल के लिए आपको https://mailtrack.io/en/ पर जाना होगा। इसके बाद साइट पर दिए गए ‘गेट मेल ट्रैक’ पर क्लिक करना होगा। इससे यह वेबसाइट आपकी जीमेल आईडी के साथ जुड़ जाएगी और आप जिस ईमेल को भेजेंगे, यह उसकी डिलीवरी रिपोर्ट आप तक पहुंचाएगी। इसमें यह जानकारी भी मिलेगी कि आपके ई-मेल को किस-किस वक्त खोला गया है।
आप इसके लिए 'स्ट्रीक’ एप को भी इस्तेमाल ले सकते हैं 
स्ट्रीक एप के इस्तेमाल के लिए https://www.streak.com/email-tracking-in-gmail पर जाएं और इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करें। इससे यह एप आपके जीमेल से जुड़ जाएगा। इसके बाद आपका ईमेल कब-कब, कितनी बार खोला गया, इसकी जानकारी हासिल की जा सकती है। स्ट्रीक के जरिए शेड्यूल पोस्ट भी भेज सकते हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.