हिंदुस्तान को जापान की तरफ से एक बेहतरीन तोहफा मिला है। भारत में पहली बार थ्री डी स्कैनर वाला बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। पढ़िए
Sep 26 : हिंदुस्तान में लगातार नए नए स्मार्टफोन लॉन्च होते जा रहे हैं। इस बीच अच्छी खबर ये है कि जापान से भारत को एक बड़ा तोहफा मिला है। जापान की कंपनी सोनी ने भारत को ये तोहफा दिया है। सोनी ने भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Xperia XZ1 सोमवार को लॉन्च कर दिया। आपको याद होगा इससे पहले इस कंपनी ने IFA 2017 में इस फोन से पर्दा उठाया था। उस वक्त दुनियाभर के लाखों लोगों ने इस फोन को काफी पसंद किया था। ये फोन ऐंड्रॉयड ओरियो 8.0 के साथ लॉन्च किया गया है। अब आपको इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता देते हैं।
सबसे पहले इस फोन के कैमरा की बात करते हैं। इस फोन में 19 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस कैमरा की खास बात ये है कि ये कैमरा 3D इमेज स्कैन कर सकता है। इसके अलावा ये कैमरा स्लो मोशन विडियो रिकॉर्ड कर सकता है। खास बात ये है कि ये कैमरा 4K विडियो भी सूट करता है। Xperia XZ1 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में ग्रुप सेल्फी के लिए 22mm चौड़ाई वाला लेंस फिट किया गया है। इस फोन की एक और खास बात ये है कि इसमें मेटल यूनिबॉडी डिजाइन की गई है। इसके अलावा इस फोन में 5.2 इंच का फुल HD HDR डिस्प्ले फिट किया गया है।
इसके साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। ये स्मार्टफोन ओरियो 8.0 पर रन करता है। इस स्मार्टफोन में आपको 64 बिट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर मिलेगा। रैम के लिहाज से ये फोन परफेक्ट है, इसमें 4GB रैम फिट की गई है। इसके साथ ही इस फोन में 64GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस स्टोरेज को 256GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं। खास बात ये भी है कि ये फोन 4G VoLTE नेटवर्क्स और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर को भी सपोर्ट करता है।
इसके साथ ही इस फोन में फिंगरकप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बटन पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इस फोन में 2700mAh बैटरी दी गई है। ये बैटरी क्विक चार्ज 3.0 टेक्नीक को सपोर्ट करती है। इसके अलावा खास बात ये है कि ये फोन पानी और धूल का भी मुकाबला करता है। अब बात कीमत की करते हैं। बताया जा रहा है कि हिंदुस्तान में ये फोन 44,990 रुपये में बिकेगा। अगर आपके पास एचडीएफसी और आईसीआईसीआई का क्रेडिट कार्ड है तो आपको इस फोन की खरीद पर 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। कुल मिलाकर कहें तो अगर आप नए फीचर्स के साथ नया फोन चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।
Post a Comment
Post a Comment