सैमसंग अब x सीरीज के स्मार्टफोन पर फोकस कर रहा है। ऐप्पल को कड़ी टक्कर देने के लिए कंपनी ने ये प्लान तैयार किया है। पढ़िए ये खबर
सैमसंग अब x सीरीज के स्मार्टफोन पर फोकस कर रहा है। ऐप्पल को कड़ी टक्कर देने के लिए कंपनी ने ये प्लान तैयार किया है। पढ़िए ये खबर
Sep 26 : हाल ही में दुनिया की दो बड़ी स्मार्टफोन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हम बात कर रहे हैं सैमसंग और ऐप्पल की। दोनों ही कंपनियां बड़े बड़े और धाकड़ स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा हैं। एक तरफ apple ने आईफोन-8 लॉन्च किया तो दूसरी तरफ samsung ने भी गैलेक्सी 8 लॉन्च किया था। इसके बाद से दोनों से ही एक दूसरे को प्रतिस्पर्धा देने की कड़ी टक्कर चल रही है। इस बीच खबर है कि samsung x सीरीज शुरु होने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने तमाम तैयारियां कर दी हैं। इस फोन की खास बातें क्या होंगी और इसमें क्या क्या खूबियां हो सकती हैं, इस बारे में हम आपको बता रहे हैं।
samsung ने गैलेक्सी नोट 7 के बाद से दुनिया के स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की है और देखा जा रहा है कि एक बार फिर से दुनिया की टॉप मोस्ट कंपनियों में ये शुमार हो रही है। जिस ‘Samsung X’ की हम बात कर रहे हैं, बताया जा रहा है कि उसमें फोल्डेबल स्क्रीन दी जाएगी। जी हां फोल्डेबल स्क्रीन को इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबि कहा जा रहा है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन वेबसाइट में इस साल की शुरुआत में देखा गया था। एक बार फिर से इसे साउथ कोरिया के NRA सर्टिफिकेशन में देखा गया है
यानी माना जा सकता है कि samsung इसके लिए कड़ी तैयारिंयां कर रहा है। हालांकि इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का अब तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि ये नया प्रयोग मोबाइल मार्केट में क्रांति की तरह आ सकता है। खबर है कि Samsung Galaxy X SM-G888N0 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया जाएगा। अब आपको बतातें हैं कि आखिर इस फोन की लॉन्चिंग कब होगी। बताया जा रहा है कि साल 2018 में किसी भी महीने में इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले भी कंपनी इस बात के संकेत दे चुकी है कि आने वाले वक्त में कंपनी का फोकस फोल्डेबल स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पर होगा।
बताया जा रहा है कि काफी वक्त पहले ही इसका खाका तैयार किया जा चुका था। इस फोन को लेकर इतनी जानकारी सैमसंग की तरफ से पहले आ चुकी है कि 2018 में इसे लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को गैलेक्सी नोट ब्रांडिंग के साथ ही लॉन्च किया जाना है। बताया गया है कि इस फोल्डेबल स्क्रीन वाले फोन को बनाने में कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर इसे तैयार करना मुमकिन नहीं हुआ तो, इसकी लॉन्चिंग को टाला जा सकता है। हालांकि कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि अगले साल तक इस फोन को लॉन्च कर दिया जाएगा। खबर यहां तक है कि साउथ कोरिया में लॉन्चिंग के बाद तुरंत ही इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Post a Comment
Post a Comment