गूगल अब भारत में अपना पेमेंट सर्विस लॉन्च करने जा रहा है. माना जा रहा है कि अगले हफ्ते 18 सितंबर को गूगल यूपीआई बेस्ड पेमेंट एप को लॉन्च करेगा. ये एप गूगल स्टोर से और एप की तरह ही डाउनलोड किया जा सकेगा.
| गूगल डिजिटल वॉलेट: GOOGLE लॉन्च करेगा मोबाइल पेमेंट सर्विस 'तेज' |
भारत में 4G इंटरनेट यूजर्स का विस्तार तेजी से हो रहा है। डिजिटल इंडिया की कोशिश और सस्ती इंटरनेट सेवा से डिजिटल वॉलेट का यूज भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसी लिहाज से Google भी भारत में अपनी डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने जा रही है। हालांकि Google के पास अपना वॉलेट सर्विस है लेकिन भारत के लिहाज से इसका यूज नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक Google अपना डिजिटल वॉलेट 18 सितंबर को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसका नाम ‘तेज’ रखा गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 सितंबर को राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रही है। माना जा रहा है कि इस दिन Google भारत में डिजिटल इंडिया से जुड़ते हुए अपनी डिजिटल वॉलेट को लॉन्च करेगी। Google का डिजिटल वॉलेट ‘तेज’ यूपीआई बेस्ड पेमेंट होगा। यह गूगल वॉलेट और एंड्रॉयड पे सर्विस से अलग होगा।
| गूगल डिजिटल वॉलेट: GOOGLE लॉन्च करेगा मोबाइल पेमेंट सर्विस 'तेज' |
Post a Comment
Post a Comment