Image result for Twitter को टक्कर देगा भारतीय ‘मूषक’
# बोलेगा भारत: Twitter को टक्कर देने आगया है भारतीय "मूषक"

सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ट्विटर की टक्कर में भारतीय विकल्प के तौर पर हिन्दी समेत अन्य भारतीय भाषाओं में काम करने वाली देसी सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ‘मूषक’ को पेश किया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरुवार को इसका औपचारिक तौर पर लोकार्पण किया।



mooshak-3
# बोलेगा भारत: Twitter को टक्कर देने आगया है भारतीय "मूषक"
सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट मूषक के संस्थापक अनुराग गौड़ ने बताया कि मूषक स्वभाषा में तैयार किया गया देश का पहला स्वदेशी सोशल नेटवर्क है। यह एंड्रॉयड ऐप और वेब साइट दोनों ही रूपों में मौजूद हैं। यह पूरी तरह से भारतीय और भारतीय युवाओं द्वारा तैयार किया गया है। उन्होने बताया कि फिलहाल मूषक को हिंदी के अलावा गुजराती और मराठी भाषा में उपलब्ध कराया गया है लेकिन इसे भारत के सभी भाषाओं में लाया जाएगा। यह अंग्रेजी में उपलब्ध नहीं होगा।

Image result for Twitter को टक्कर देगा भारतीय ‘मूषक’
# बोलेगा भारत: Twitter को टक्कर देने आगया है भारतीय "मूषक"

अनुराग गौड़ ने कहा कि देश में अभी करीब 2.5 लाख लोग मूषक सोशल साइट का उपयोग कर रहे हैं और रोजना हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं। जिसमें योगगुरू, बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, गायक अभिजीत भट्टाचार्य जैसे लोग इसका नियमित रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर की तुलना में मूषक को ज्यादा सक्षम बताते हुए कहा कि मूषक में अक्षर लिखने की सीमा 500 है। इसके साथ आप इसमें ओडिया, वीडियो और फोटो जैसे फाइल डाल सकते हैं।

Post a Comment

Powered by Blogger.