Image result for हार्दिक पांड्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड
महज तीसरा टेस्ट खेल रहे हार्दिक पंड्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड: तोड़ा कपिल का रिकॉर्ड, बनाए नये कीर्तिमान. उन्होंने पल्लेकेल टेस्ट के दूसरे दिन आतिशी शतकीय पारी के दौरान एक ओवर में 26 रन ठोक डाले, जो टेस्ट मैच में भारत की और से रिकॉर्ड है. उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 27 साल पहले 1990 में एक ओवर में 24 रन ठोंके थे. पंड्या ने महज 96 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 108 रन ठोक डाले. पंड्या की इस पारी में कई रिकॉर्ड बने.

टेस्ट में भारत की ओर से एक ओवर में सर्वाधिक रन

  • 26 हार्दिक पंड्या (4, 4, 6, 6, 6, 0) श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर मिलिंदा पुष्पकुमारा के ओवर में
  • 24 कपिल देव (0, 0, 6, 6, 6, 6) इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर एडी हेमिंग्स के अोवर में
इसके साथ ही पंड्या ने टेस्ट के एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है. कपिल देव एक ओवर में लगातार 4 छक्के लगाने का रिकॉर्ड रखते हैं.

टेस्ट के एक ओवर में सर्वाधिक छक्के का भारतीय रिकॉर्ड

  • 4 छक्के, कपिल देव, 1990, इंग्लैंड के एडी हेमिंग्स को
  • 3 छक्के, एमएस धोनी, 2006, वेस्टइंडीज के डी मोहम्मद को
  • 3 छक्के, हार्दिक पंड्या, 2017, श्रीलंका के मिलिंदा पुष्पकुमारा को
Related image
'हार्दिक पंड्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड: तोड़ा कपिल का रिकॉर्ड, बनाए नये कीर्तिमान'- तीन महीने में तीसरी बार पंड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन लगातार गेंदों पर छक्के लगाए. इनमें से दो बार चैंपियंस ट्रॉफी-2017 में पाकिस्तान के खिलाफ छक्कों हैट्रिक से आया था. इसके साथ ही पंड्या ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना सर्वाधिक स्कोर खड़ा किया. इससे पहले उन्होंने बड़ौदा के लिए दिल्ली में रेलवे कि खिलाफ 2015 में 90 रनों की पारी खेली थी. इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से इस साल अबतक सर्वाधिक छक्के पंड्या के नाम हैं

इस साल सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय

  • 26 हार्दिक पंड्या
  • 19 विराट कोहली
  • 14 रवींद्र जडेजा
  • 13 एमएस धोनी
  • 10 युवराज सिंह

इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल अब तक सर्वाधिक छक्के

  • 33/848 गेंदों में इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)
  • 32/552 गेंदों में ई. लेविस (इंडीज)
  • 27/1051गेंदों में बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
  • 26/350 गेंदों में हार्दिक पंड्या (भारत)
  • 25/678 गेंदों में पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)

पंड्या की शतकीय पारी

  • पहले 50 रन – 61 गेंदों में , 4X4, 1X6
  • अगले 50 रन – 25 गेंदों में , 3X4, 6X6

फर्स्ट क्लास का पहला शतक टेस्ट क्रिकेट में

  • विजय मांजरेकर
  • कपिल देव
  • अजय रात्रा
  • हरभजन सिंह
  • हार्दिक पंड्या
Image result for हार्दिक पांड्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड
"हार्दिक पंड्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड: तोड़ा कपिल का रिकॉर्ड, बनाए नये कीर्तिमान" -हार्दिक पंड्या एक सेशन के अंदर 100 रन (1* से 108* रन) पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए पंड्या ने भारत की ओर से संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक जमाया. विदेशी धरती पर टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के (7) लगाने का रिकॉर्ड अब हार्दिक पंड्या के नाम है.

Post a Comment

Powered by Blogger.