अगर कॉस्पिरेसी थ्योरी की मानें तो पृथ्वी अब बस 45 दिनों की ही मेहमान रह गई है. इसके अनुसार निबिरू नाम का एक रहस्यमयी ग्रह सितंबर में पृथ्वी से टकराने वाला है जिसके बाद पृथ्वी का खात्मा हो जाएगा. इसका मानना है कि आने वाले सूर्य ग्रहण से इस बात की पुष्टि हो जाएगी.
21 अगस्त को सूर्य ग्रहण

21 अगस्त, सोमवार को पूरे उत्तरी अमेरिका में सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा जोकि विगत 99 वर्षों में पहली बार आने वाला है जिसमे चन्द्रमा सूर्य के सामने से गुजरेगा और पृथ्वी के बड़े भाग पर अपनी परछाई बना देगा. इस ग्रहण को ग्रेट अमेरिकन एक्लिप्स कहा जाता है जोकि कई वर्षों में एक बार होता है.
पृथ्वी पर कयामत आ जाएगी

डेविड मीड जिन्होंने ‘प्लेनेट-एक्स-द 2017 अराइवल’ नाम की किताब लिखी थी, उनका कहना है कि निबिरू प्लेनेट को प्लेनेट एक्स भी कहा जाता है और वह पृथ्वी से इसी वर्ष की 23 सितम्बर की तारीख को टकराएगा जिसकी वजह से पृथ्वी पर कयामत आ जाएगी. अगर उनकी मानें तो लोगों के पास कोई सुरक्षित बंकर ढूंढ कर छुपने के लिए सिर्फ़ 40 दिनों का ही समय बचा है जिसमे उन्हें अपने खाने-पीने और पहनने की वस्तुएं जुटा कर शरण लेनी चाहिए.
बाइबिल में है सुबूत

लेकिन वैज्ञानिकों ने इस भविष्यवाणी को नकारते हुए कहा है कि निबिरू नाम का कोई प्लेनेट ही नहीं है. परंतु इसके बिलकुल विपरीत मीड मानते हैं कि उनकी भविष्यवाणी एकदम सही है और जिसको वो बाइबिल की मदद से सिद्ध करने की कोशिश करते हैं. मीड ने पहले इस साल के अक्टूबर को कयामत का महीना बताया था लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदलकर सितंबर की तारीख को पृथ्वी की आखिरी तारीख बता दी है.
Post a Comment
Post a Comment