महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला है जिसमें एक महिला अपने पति से बचते हुए एसपी कार्यालय पहुंची. आपको जानकर हैरानी होगी कि कोई महिला अपने पति के बारे में ऐसा कैसे बोल सकती है. लेकिन दिनदहाड़े एक महिला अपने पति के आतंक से तंग आकर थाने में पहुंची और जोर-जोर से पुलिस वालों के सामने कहने लगी कि सर मुझे मेरे पति से बचाओ.
कर्ज चुकाने के लिये पत्नी को गैर मर्दों के हाथों बेचता

यह मामला बिहार के कटिहार जिले में सामने आया है. जहां अय्याश पति अपनी अय्याशी के लिए पत्नी को ही गैर मर्दों के हाथों बेचता था. वहीं जब महिला के द्वारा इसका विरोध किया जाता तो वो उसकी जमकर पिटाई करता.
ये सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था. रोजाना शराब के नशे में वो अपने दोस्तों के साथ घर पहुंचता था और जबरदस्ती अपनी पत्नी को गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने को मजबूर करता था.
महिला शिकायत करने पहुंची एसपी कार्यालय

उसकी हरकत दिन पर दिन बढ़ने लगी तो पत्नी ने उसके खिलाफ आवाज उठाने की सोची और नजदीकी थाने में जाकर लिखित शिकायत की. पुलिस वाले के द्वारा जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो इससे परेशान होकर महिला अपने पति की करतूत सुनाने जिले के एसपी कार्यालय पहुंची. जहां दर्जनों अफसरों की मौजूदगी में उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो चंद पैसों के लिए दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने को कहता है.
महिला की जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद वहां उपस्थित सभी पुलिस वाले चौंक गए. फिर एसपी ने महिला थाने को मामले में FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया.
Post a Comment
Post a Comment