German senior citizen sued by neighbors for watching porn a full volume

जर्मनी में एक सीनियर सिटीजन नप गए हैं. वजह है उनका पूरे दिन फुल वॉल्यूम पर पॉर्न देखना. खबर सुबह सुबह DNA अखबार में पढ़ने को मिली.
पड़ोसियों ने बताया है कि ये शख्स दिनभर पॉर्न  देखता है. वॉल्यूम तेज़ होने की वजह से पड़ोसियों को तकलीफ होती थी. इसलिए उन्होंने इनपर केस कर दिया है. अंकलजी का नाम पता नहीं क्या है. मीडिया में जारी नहीं हुआ है.
अब सुनो एक और मजेदार बात. ये पहली बार नहीं जब बुढ़ऊ ने इस तरह का काम किया है. दो साल पहले इनपर यही आरोप लगा था और सही साबित हुआ था. जिसके बाद इनपर 7 हजार रुपयों का फाइन लगा था. और इनसे कहा गया था कि आगे से ये हेडफोन लगाकर ही इस तरह की चीजें देखें.
जब इस बार फिर ये हुआ, जज न पूछा हेडफोन क्यों नहीं लगाते. आदमी ने बोला हेडफोन लगा लेता हूं तो घर की घंटी सुनाई नहीं पड़ती.
फिलहाल बुढ़ऊ  पर फिर से 7 हजार रुपयों का जुर्माना ठुंका है.

Post a Comment

Powered by Blogger.