आज हम बात कर रहे हैं समुद्री दुनिया से निकलने वाले पत्थर की बात कर रहे जिनकी कीमत का अंदाजा पहली नजर में ज्यादा लोग नहीं लगा पाते!

दुनिया में कई तरह बहुमूल्य रत्न पाए जाते हैं जिनकी कीमत अगर आंकी जाए तो लाखों और करोड़ों तक हो सकती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनकी कीमत का अंदाजा पहली नजर में ज्यादा लोग नहीं लगा पाते। आप जब पहली नज़र में इन्हें देखेंगे तब आपको शायद ये पत्थर लगे लेकिन सोचिये कि क्या एक पत्थर जैसी दिखाई देने वाली चीज़ आपको करोडपति बना सकती है?
अब अगर आप सोच रहे हैं कि हम पारस पत्थर की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं। आज हम बात कर रहे हैं समुद्री दुनिया से निकलने वाले पत्थर की बात कर रहे जिनकी कीमत का अंदाजा पहली नजर में ज्यादा लोग नहीं लगा पाते लेकिन जिसे ये मिल जाता है उसकी किस्मत बदल जाती है तो अगर आपको भी समुद्र किनारे घूमते हुए पत्थर जैसी दिखने वाली ये चीज मिले, तो बिना देर किए इसे उठा लें।
The rare whale vomit
पत्थर जैसी दिखने वाली ये चीज कुछ और नहीं, बल्कि व्हेल मछली की उल्टी है। जी हां, अब आप सोच रहे होंगे कि व्हेल की उल्टी से कोई करोड़पति कैसे बन सकता है? तो आपको बता दें कि ये काफी कीमती होती है। व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रिस कहते हैं। वैक्स जैसे स्ट्रक्चर वाली ये चीज समुद्र किनारे जमकर कठोर हो जाती है। तब इसका लुक पत्थर की तरह हो जाता।
एम्बरग्रीस एक बहुत कीमती पदार्थ होता है जिसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है। यह टुकड़ा असल में व्हेल की आंत में ही पैदा होता है और बाद में उल्टी करने पर बाहर आ जाता है। परफ्यूम कंपनियां इस पदार्थ के बदले मोटी रकम देने को तैयार रहती हैं।

Image result for व्हेल मछली

कई लोग जानकारी के अभाव में इस बेशकीमती चीज को बेकार पत्थर समझ इग्नोर कर देते हैं। लेकिन जिन्हें इसकी कीमत का अंदाजा है, उन्होंने उल्टी के एक टुकड़े से अपनी किस्मत बदल ली है।
इस वैक्स की कीमत करीब 16 करोड़ रुपए तक बताई जाती है। दुनियाभर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें मछुआरों के हाथ लगे वैक्स के एक टुकड़े ने उन्हें करोड़पति बना दिया था।
इंग्लैंड में भी एक ऐसा मामला सामने आया था जब समुद्र की एक व्हेल की उल्टी ने यहां रहने वाले पिता-पुत्र को रातोरात मालामाल बना दिया है। दरअसल, 67 साल के एलेन डेरिक और 39 साल के उनके बेटे टॉम एक दिन बीच पर वॉल्क कर रहे थे। समुद्र के किनारे वॉल्क करने के दौरान उन्हें एक जगह पर आकर अजीब सी गंध आई।
इधर-उधर देखने पर उनको एक अजीब सी दिखने वाली वस्तु दिखी। इस वस्तु की उन्होंने जांच की तो उनको पता चला कि ये एम्बरग्रीस है जो की व्हेल की उल्टी से निकला था।

Post a Comment

Powered by Blogger.