Image result for Amazon  Alibaba?
चीन की तरह क्या भारत में भी Amazon को रोक पाएगी Alibaba?

नई दि‍ल्‍ली। ई-कॉमर्स इंडस्‍ट्री में कॉम्‍पीटि‍शन का नया दौर शुरू होने वाला है। एशि‍या में अमेजन का सबसे बड़ा कॉम्‍पीटि‍टर अलीबाबा ही रहा है और अब दोनों के बीच की यह जंग भारत में भी दि‍खनी शुरू होगी। जहां-जहां अमेजन जा रही है अलीबाबा उसका पीछा कर रही है। पहले चीन में अलीबाबा ने ईबे और अमेजन को रोका, फि‍र साउथ ईस्‍ट एशि‍या में अलीबाबा​ ने मार्केट पर कब्‍जा कर लि‍या और अब भारत में दोनों की टक्‍कर होनी तय मानी जा रही है। 
 
अलीबाबा का एशि‍या प्‍लान 
 
एशि‍याई ई-कॉमर्स मार्केट पर अपने पैर फैलाने के लि‍ए अलीबाबा ने अलग स्‍ट्रैटजी तैयार की है। भारत में अलीबाबा ने धीरे-धीरे पेटीएम में अपना स्‍टेक बढ़ाया और हाल ही में पेटीएम में 17 करोड़ डॉलर का इन्‍वेस्‍टमेंट करने के कुछ दि‍न बाद पेटीएम में मौजूद रि‍लायंस कैपि‍टल के स्‍टेक को खरीद कर अलीबाबा से साफ कर दि‍या है कि‍ वह भारत में अपनी पकड़ मजबूज कर रही है।

Image result for Amazon  Alibaba?
"चीन की तरह क्या भारत में भी Amazon को रोक पाएगी Alibaba?"
 
भारत से पहले, अलीबाबा ने साउथ ईस्‍ट एशि‍या की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी लजाडा में 100 करोड़ डॉलर का इन्‍वेस्‍टमेंट कर अपनी हि‍स्‍सेदारी को बढ़ाकर 83 फीसदी कर अमेजन को रोक दि‍या है। अमेजन ने सिंगापुर में ग्रोसरी सेगमेंट के लि‍ए प्राइम सर्वि‍स शुरू की है लेकि‍न इसे अब केवल ऐप पर सीमि‍त कर दि‍या गया है।  
 
साउथ ईस्‍ट एशि‍या और भारत में प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनि‍यां
 
सिंगापुर
कंपनि‍यांप्रमुख शेयरहोल्‍डर
Qoo10ईबे, सिंगापुर प्रेस होल्‍डिंग
Lazada83 फीसदी अलीबाबा
Ezbuyवैंचर कैपि‍टल फंड
Zaloraरॉकेट इंटरनेट
Amazon Prime Nowअमेजन.कॉम
 
इंडि‍या
कंपनि‍यांप्रमुख शेयरहोल्‍डर्स
अमेजनअमेजन.कॉम
फ्लि‍पकार्टसॉफ्टबैंक, टेनसेंट, ईबे, माइक्रोसॉफ्ट, नेस्‍पर्स
स्‍नैपडीलसॉफ्टबैंक, अलीबाबा
पेटीएमपेटीएम, अलीबाबा
 
इंडोनेशि‍या
कंपनि‍यांप्रमुख शेयरहोल्‍डर्स
Lazada83 फीसदी अलीबाबा
Akulakuवेंचर कैपि‍टल
Eleveniaएसके प्‍लेनेट (एस.कोरि‍या), एजि‍याटा ग्रुप (मलेशि‍या)
Blibliवेंचर कैपि‍टल
Jd.idजेडी.कॉम (चीन)
 
मलेशि‍या
कंपनि‍यांप्रमुख शेयरहोल्‍डर्स
Lazada83 फीसदी अलीबाबा
Zaloraरॉकेट इंटरनेट
11 street Malaysiaएसके प्‍लेनेट (एस.कोरि‍या), एजि‍याटा ग्रुप (मलेशि‍या)
 
थाईलैंड
कंपनि‍यांप्रमुख शेयरहोल्‍डर्स
Lazada83 फीसदी अलीबाबा
11 street Thailandएसके प्‍लेनेट (एस.कोरि‍या), एजि‍याटा ग्रुप (मलेशि‍या)
(स्रोत: नि‍क्‍कई, एशि‍या रीव्‍यू)
 
भारत का ई-कॉमर्स मार्केट
 
नेस्‍पर की ताजा रि‍पोर्ट के मुताबि‍क, फ्लि‍पकार्ट अब भी भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी बनी हुई है। मार्च 2017 में फ्लि‍पकार्ट का डेली एवरेज शि‍पमेंट 5 लाख रहा जबकि‍ अमेजन इंडि‍या का रोजाना शि‍पमेंट 4.5 लाख रहा है। हालांकि‍, काउंटर प्‍वाइंट रि‍सर्च की रि‍पोर्ट के मुताबि‍क, 2016 में अमेजन का टोटल मार्केट शेयर बढ़कर 31 फीसदी हो गया जबकि‍ फ्लि‍पकार्ट का मार्केट शेयर गि‍रकर 44 फीसदी पर रहा। ऐसे में फ्लि‍पकार्ट को अपनी जगह बनाए रखने के लि‍ए सॉफ्टबैंक या अलीबाबा का सपोर्ट जरूरी था क्‍योंकि‍ अमेजन धीरे-धीरे अपनी पॉजि‍शन सुधार रही है।

Post a Comment

Powered by Blogger.