Related image
निपटा लें बैंक के काम, अगले हफ्ते 22 अगस्त से है UFBU की हड़ताल
ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बैंक के जरूरी काम आप शुक्रवार और शनिवार को ही निपटा लीजिए. अगले हफ्ते बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं. हालांकि, ये हड़ताल एक दिन की ही होगी. बैंक कर्मचारियों की यूनियों के संगठन युनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन्स (UFBU) ने 22 अगस्त (मंगलवार) को देशव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.
केंद्र सरकार की तरफ से बैंकिंग सेक्टर में सुधार के लिए जो प्रस्ताव है उस प्रस्ताव के विरोध में इस हड़ताल को किया जा रहा है. दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों (यूएफबीयू) का कहना है कि केंद्र सरकार बैंकिंग सेक्टर के सुधार के नाम पर बैंकों के निजीकरण को बढ़ावा दे रही है. दलील है कि केंद्र सरकार ने बैंक जिस बोर्ड ब्यूरो का गठन किया है, उससे बैंकिंग इनवेस्टमेंट कंपनी के दायरे में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक आएंगे.  इसका नतीजा ये निकलेगा कि सरकारी बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी 50 फीसदी से कम हो जाएगी.

UFBU ने बैंकों के डूबते कर्ज (NPA) के बढ़ते आंकड़े पर भी चिंता जताई और कहा कि सरकारी बैंकों का करीब 6.83 करोड़ रुपए NPA घोषित हो चुका हैं. जो बैंकिंग सेक्टर के लिए चिंता का विषय है.
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों में सभी 9 बैंक यूनियन (एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओ, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी, नोबीडब्ल्यू, एनओओ) ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. यह स्ट्राइक कैश लेनदेन और चेक क्‍लीयर होने जैसी सेवाओं को प्रभावित कर सकती है.

Post a Comment

Powered by Blogger.