महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य दिया है। मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 42 ओवर में 4 विकेट खोकर 281 रन बनाए।
भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 171 रनों कीऐतिहासिक पारी खेली। बता दें कि बारिश से प्रभावित इस मैच को 50 से घटाकर 42 ओवर का कर दिया गया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2017 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। इस मैच की विजेता का फाइनल में मुकाबला 23 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड से होगा।
भारतीय टीम को मौजूदा टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में एकमात्र हार हुई जब इंग्लैंड ने उसे 3 रन से हराया था।
वर्तमान फॉर्म और पिछले रिकॉर्ड के आधार पर कंगारुओं का पलड़ा ही भारी दिखाई पड़ रहा है। हालांकि कप्तान मिताली राज की सेना ने लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और सात में से 5 मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
भारत का खराब रिकार्ड
टीम इंडिया अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 मैच में से 6 में जीत हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थी।
भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 में से 34 मैचों में पराजय झेलनी पड़ी है।
Post a Comment
Post a Comment