मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के व्यस्ततम महाराणा प्रताप (एमपी) नगर में आज दिनदहाड़े एक बैंक की कैश वैन से चार लोगों के गिरोह ने लगभग 45 लाख रुपए चोरी कर लिए। दक्षिण भोपाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि दोपहर करीब 12़ 40 बजे एमपी नगर में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। उस समय कैश वैन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में नकद राशि भरने आई थी।
श्री बहुगुणा ने बताया कि वारदात में चार लोग शामिल थे। उन्होंने वैन के पास जमीन पर कुछ नोट गिरा दिए थे। इनमें से एक बदमाश ने वैन के ड्राइवर को नीचे नोट पड़े होने का झांसा दिया। जब ड्राइवर वह नोट उठा रहा था, तभी बदमाश के अन्य साथियों ने कैश वैन से नकदी से भरी पेटी चोरी कर ली और गायब हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने ड्राइवर सहित अन्य कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से चोरों के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी देखे हैं। चोर उसमें पेटी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
एसपी ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर निगरानी की जा रही है, ताकि चोर शहर के बाहर नहीं जा पाएं। शासकीय रेलवे पुलिस को भी चोरी की जानकारी दी गई है, जिससे वे बाहर जाने वाली ट्रेनों पर नजर रख सकें।

Post a Comment
Post a Comment