टीम इंडिया के कोच पद की दौड़ में शामिल रहे वीरेंद्र सहवाग इन दिनों कनाडा में छुट्टियां गुजार रहे हैं। अंत में कोच बनने की रेस में वह रवि शास्त्री से आगे दिख रहे थे लेकिन बीसीसीआई की सलाहकार समिति ने शास्त्री को टीम इंडिया का नया कोच चुन लिया। सहवाग एक बार फिर अपने रंग में नजर आने लगे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज डेनिस लिली को जन्मदिन की शुभकामना दी हैं। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, दुनिया के सर्वकालिक महानतम गेंदबाजों में से एक, बॉलर्स का बाहुबली, सर डेनिस लिली!
Related image
 
पिछले साल भी सहवाग ने डेनिस लिली की जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया था, डेनिस लिली अगर फिल्म गुंडे में होते तो कहते, नाम है मेरा लिली, कर देता हूं बैट्समैन की पैंट गीली। 
 
अपना 68वां जन्मदिन मना रहे डेनिस लिली दुनिया के सर्वकालिक महानतम गेंदबाजों में से एक हैं। लिली ने करियर में 70 टेस्ट मैचों में 23.92 की औसत से 355 और 63 वनडे मैचों में 20.82 की औसत से 103 विकेट हासिल किए हैं। उन्हें एक संपूर्ण गेंदबाज माना जाता है। तकरीबन एक दशक तक लिली ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण की धुरी रहे। लिली ने लांस गिब्स का सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट का 309 विकेट का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया था। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल(आईसीसी) के साथ दुनिया के अन्य क्रिकेटर्स ने लिली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। 
   

Post a Comment

Powered by Blogger.