चीन में एक 50 वर्षीय आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह आदमी पिछले 20 सालों से महिला के रूप में रह रहा है। इस आदमी का कहना है कि बहन की मौत के बाद उसने यह रूप रखा। अपनी मां की बिगड़ती मानसिक हालत को सुधारने के लिए उसने यह कदम उठाया। 

आदमी महिला के रूप में

पियर वीडियो नाम की कंपनी के इस वीडियो को वीबो पर 42 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इसे कई दूसरे न्यूज पोर्टल पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गुआंगशी क्षेत्र के गुइलिन इलाके में रहने वाला यह व्यक्ति अपनी बूढ़ी मां के सामने चीनी महिलाओं की पारंपरिक ड्रेस पहने हुए है।

सोशल नेटवर्क साइट वीबो पर हजारों की संख्या में लोग इस वीडियो को #HePosedAsHisDeadSisterFor20Years# हैशटेग के साथ शेयर कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया है, 'एक आदमी जो अपनी मां की खुशी के लिए 20 साल से लड़की बनकर रहा है, हमें उसकी तारीफ करनी चाहिए'। 
आदमी महिला के रूप में
एक अन्य कमेंट में कहा गया है कि 'यह आदमी महिला के रूप में सुंदर दिख रहा है'। दूसरी तरफ कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि कहीं यह आदमी अपनी लैंगिकता को छिपाने के लिए मां के दुख का सहारा तो नहीं ले रहा।
आदमी महिला के रूप में

पियर वीडियो से बात करते हुए इस व्यक्ति ने बताया कि 20 साल पहले जब उसकी बहन की मौत हुई तो मां की खराब होती मानसिक हालत को देखते हुए अपनी बहन के कपड़े पहन कर मां के सामने आने का फैसला लिया। उसे बहन के कपड़ों में देखकर उसकी मां को लगा कि उनकी बेटी लौट आई है। 
मां के चेहरे पर दोबारा खुशी देखने के बाद उसने हमेशा महिला के रूप में रहने का ही फैसला कर लिया। वह बताते हैं कि उसके बाद उन्होंने कभी पुरूषों के कपड़े पहने ही नहीं। लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता।

source:bbc

Post a Comment

Powered by Blogger.