इलाहाबाद. नवाबगंज थाना क्षेत्र के में 23/24 अप्रैल की रात हुए चार लोगों के मर्डर में नया खुलासा होने वाला है। मारे गए परिवार के बेटे की तरफ से जिन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी, वास्तव में वो मुल्जिम ही नहीं हैं। पुलिस ने मारी गई लड़की के एक्स ब्वॉयफ्रेंड समेत चार लड़कों को अरेस्ट किया है। उनके पास से खून से सने कपड़े, चाकू मिला है। उसने बेवफाई के शक में 3 साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
इन लोगों की हुई थी हत्या
- बता दें, नवाबगंज थाना क्षेत्र के सहावपुर जूड़ापुर गांव के रहने वाले मक्खन लाल गुप्ता (50) और पत्नी मीरा गुप्ता (45), दूसरे नंबर की बेटी वंदना(19) और सबसे छोटी बेटी निशी(17) की 23/24 अप्रैल की रात हत्या कर दी गई थी।
- इसमें दोनों बेटियों के साथ गैंगरेप भी किया गया था। जिसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि भी हुई थी।
बच गए परिवार का बेटा और 1 बेटी
- जब परिवार की हत्या हुई थी तो बेटा रंजीत प्रतापगढ़ एग्जाम देने गया था। जबकि बड़ी बेटी रंजीता गुप्ता डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए शिमला में थी। इसलिए दोनों की जान बच गई थी।
- इस मामले की तह तक पहुंचने में एसटीएफ, क्राइम ब्रांच की टीमें लगी थीं। डिप्टी सीएम से लेकर सीएम योगी तक से शिकायत भी हुई थी।
- मामले में जिन 5 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट थी, पुलिस ने उन्हें तुरंत अरेस्ट करके जेल में डाल दिया था। लेकिन फिर भी जांच कर रही थी।

वंदना और कातिल का था अफेयर
- इस बार पुलिस ने चार दोस्तों को दबोचा हैं, जिनमें मोहित पाल, नीरज मौर्या, प्रदीप पटेल और सत्येंद्र पटेल शामिल हैं।
- नीरज मौर्या और मृतका वंदना गुप्ता दोनों एकसाथ भगवानदीन इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। दोनों आठवीं क्लास तक के बच्चों को पढ़ाते थे।
- इस दौरान ही दोनों में प्रेम हुआ। लेकिन घटना से करीब एक महीने पहले वंदना की बातचीत दूसरे युवक से शुरू हो गई।
- ये जानकर नीरज गुस्सा गया और अपने दिए 7000 रुपए वंदना से मांगने लगा। पैसा न दे पाने की वजह से उसने नीरज को गाली दे दी।
- इसके बाद ही उसने मर्डर की योजना बना ली।

जिस दिन बहन की बरात आई, उसी रात किया कत्ल
- 23 अप्रैल को नीरज की बहन की शादी थी। रात में वो अपने 3 दोस्तों के साथ निकला। रात में करीब 11 बजे के वो वंदना के घर का दरवाजा पीटने लगे।
- पूछने पर बोले कि उनकी गाड़ी बंद हो गई है। पेट्रोल चाहिए। मना करने के बावजूद भी वो लोग रिक्वेस्ट करते रहे। फिर जैसे ही वंदना ने दरवाजा खोला नीरज को छोड़कर बाकी तीनों अंदर घुस गए।
- उन लोगों ने पहले मक्खनलाल और उनकी पत्नी (वंदना के माता-पिता) की हत्या की, फिर एक ने लड़की को पकड़ लिया और बाकी ने उसकी छोटी बहन के साथ गैंगेरप किया। फिर ऐसा ही वंदना के साथ किया और दोनों को मार दिया।
- यूपी बोर्ड एग्जाम में निशी ने इंटर में 88 प्रतिशत अंक से पास हुई थी।

क्या कहती है पुलिस?
- एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पूछताछ के लिए तीन-चार लोगों को लाया गया है। घटना के बाद से लगातार पुलिस जांच कर रही है। कुछ क्ल्यू मिले हैं, लेकिन अभी कुछ बताने लायक नहीं है।
- नीरज के घर से कपड़े, चाकू, प्लेटिना बाइक भी बरामद किए गए हैं। लेकिन पुलिस अभी इनकार कर रही है।

Post a Comment
Post a Comment