टीम इंडिया के फास्ट बॉलर मो. शमी के कोलकाता स्थित घर पर कुछ युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए घुसने की कोशिश की।

Image result for फिर सुर्खियों में ये इंडियन क्रिकेटर, अपार्टमेंट में घुसकर युवकों ने की गुंडागर्दी

स्पोर्ट्स : टीम इंडिया के फास्ट बॉलर मो. शमी के कोलकाता स्थित घर पर कुछ युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए घुसने की कोशिश की साथ ही उनके साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें धमकाया भी। इस बारे में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक विवाद की शुरुआत शमी के ड्राइवर और एक बाइक सवार के बीच हुई टक्कर के बाद हुई थी। बाद में आरोपी अपने साथियों के साथ शमी के अपार्टमेंट पर पहुंच गया और हंगामा करने लगा। 
  • Image result for फिर सुर्खियों में ये इंडियन क्रिकेटर, अपार्टमेंट में घुसकर युवकों ने की गुंडागर्दी
  • टक्कर लगने के बाद हुआ था विवाद...

  • - मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को शमी अपनी वाइफ के साथ कार से घर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर शमी के ड्राइवर और एक बाइक सवार के बीच जोरदार बहस होने लगी। इस दौरान शमी ने बीच-बचाव करते हुए मामले को ठंडा किया और घर वापस आए।
    - थोड़ी देर बाद आरोपी युवक अपने कुछ साथियों के साथ शमी के काटजू नगर स्थित अपार्टमेंट आ गया। जब गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो वे युवक हंगामा करने लगे।
    - इसी दौरान आरोपी युवकों ने बिल्डिंग के केयरटेकर और गार्ड के साथ बदसलूकी भी की। खबरों के मुताबिक उन्होंने केयरटेकर को धमकाते हुए उसकी कॉलर भी पकड़ ली।
    - इस बारे में शमी और उनकी वाइफ हसीन जहां ने जादवपुर पुलिस स्टेशन जाकर इस बारे में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

    Post a Comment

    Powered by Blogger.