SPORT: क्रिकेट में ऐसी घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं कि बिना वाइड और नो-बॉल के 6 से ज्यादा रन बनते हों। लेकिन ऐसा कारनामा हुआ है। इंग्लैंड के घरेलू टी20 क्रिकेट के मैच में एक गेंद पर बल्लेबाज 7 रन बटोरने में कामयाब रहा। इस मैच में इंग्लैंड के समरसेट के बल्लेबाज स्टीव डेविस ने एक गेंद पर 7 रन बना दिए।
केंट और समरसेट के बीच खेले गए इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविस ने ऑफ साइड में शॉट मारकर तीन रन दौड़ लिए। फील्डर ने गेंद विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के हाथ में दी। बिलिंग्स ने दूसरे छोर पर रन आउट का मौका देखते हुए थ्रो कर दिया। बस, यहीं वह चूक गए। सामने के छोर पर कोई भी फील्डर उस गेंद को रोक नहीं पाया।
गेंद सीधा बाउंड्री के पार चली गई। अंपायर ने चार रन का सिगनल दे दिया। कुल मिलाकर डेविस के खाते में सात रन आए। तीन, जो उन्होंने पहले दौड़े थे और चार रन ओवरथ्रो के। यह गलती हालांकि केंट को बहुत भारती नहीं पड़ी। वर्षा बाधित इस मैच को केंट की टीम ने सात विकेट से जीता। बिलिंग्स ने इस मैच में 14 रन बनाए। इससे पहले ऐसा ही एक वाकया ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2006 के एशेज सीरीज के दौरान सामने आया था। तब फ्लिंटॉफ की गेंद पर माइकल क्लार्क ने 7 रन बटोरे थे।
Post a Comment
Post a Comment