कंडोम एक ऐसी चीज़ है, जिसका नाम सुन कर आज भी भारत में कई लोगों के कान गरम हो जाते हैं. लोग घर वालों के सामने इसका नाम लेने से कतराते हैं. वैसे तो ये सुरक्षित यौन सम्बंध के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन लोगों ने इसका इस्तेमाल कई जुगाड़ू कामों के लिए भी किया है . तो ये हैं वो 9 काम जो आप कंडोम की मदद से कर सकते हैं.

1. वाइन बनाने के काम आता है कंडोम!


Source- Indianexpress
आपको पता है कि कंडोम का इस्तेमाल वाइनरी में भी होता है. काफ़ी समय से वाइन उत्पादक Estevez और उनका परिवार इसका इस्तेमाल फर्मेंटेशन प्रकिया के लिए कर रहे हैं. इसके लिए ये एक जग में अंगूर, अदरक, हिबिस्कस डालते हैं और फिर फर्मेंटेशन प्रकिया के लिए उसका मुंह कंडोम से सील कर देते हें. इसके बाद कंडोम निकलने वाली गैस से फूल जाता है. जब वो पूरी तरह फूल जाता है, मतलब फर्मेंटेशन पूरा हो चुका है और वाइन पीने के लिए तैयार है.

2. क्यूबा में कंडोम से फ़िशिंग


Source- Wordpress
क्यूबा में कई मछवारे, कंडोम का इस्तेमाल मछली पकड़ने के लिए करते हैं. ये कंडोम को गुब्बारे की तरह फुला कर फ़िशिंग रोप से बांध देते हैं, ताकि वो ज़्यादा दूर तक जाए और ज़्यादा मछली पकड़ी जा सके.

3. कंडोम वाली ड्रेस


Source- Pinterest
इस कंडोम वाली ड्रेस को देख कर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ये बेहतरीन प्रोडक्ट फ़ैशन इंडस्ट्री तक कैसे पहुंचा.

4. पानी भरने के लिए

कंडोम की इलास्टिसिटी बहुत होती है. ऐसे में लोग इसका इस्तेमाल पानी रखने के लिए भी करते हैं. एक कंडोम में दो से तीन लीटर पानी भरा जा सकता है.

5. कंडोम से मुंहासे ठीक करें!


Source- Gstatic
कंडोम पर लगा लुब्रीकेंट त्वचा के मुंहासे ठीक कर सकता है. कम्बोडिया में कई सेक्स वर्कर्स इस तरीके को अपनाती हैं.

6. First Aid


Source- Wordpress
कंडोम का इस्तेमाल दस्तानों के रूप में भी कर सकते हैं. किसी की चोट पर अगर आप पट्टी कर रहे हैं, तो उस पर अपने गंदे हाथ लगाने से पहले कंडोम चढ़ा लें.

7. फायर स्टार्टर


Source- Rantlifestyle
कंडोम आग जल्दी पकड़ता है. अगर लकड़ी में आग लगाने के लिए आपके पास पेट्रोल या और कुछ नहीं है, तो आप लकड़ी को कंडोम में रख सकते हैं. इससे आग जल्दी लग जाएगी.

8. शावर कैप


Source- Amazonaws
हां तो जी, गुरुवार को सिर नहीं धोते आप? कोई बात नहीं. शावर से पहले ये कंडोम वाली शावर कैप लगा लीजिए. वैसे भी अंदर कौन देख रहा है.

9. गुलेल


Source- Willowhavenoutdoor
कभी बचपन में गुलेल चलाते वक़्त आपने सोचा था कि बड़े होकर कंडोम का भी गुलेल बना पाएंगे. तो अगली बार जब किसी जंगल में जाइएगा, तो कंडोम साथ रखिएगा, पेड़ से फल तोड़ने के काम आएगा.

तो कंडोम के ये बेहतरीन इस्तेमाल अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करना.

Source- Cluebee

Post a Comment

Powered by Blogger.