रिलायंस जियो ने फरवरी महीने में जियो प्राइम मेंबरशिप लॉन्च करते हुए कहा था कि प्राइम मेंबर को पूरे 1 साल तक समय-समय पर दमदार ऑफर मिलेंगे। अब कंपनी ने अपने वादे को पूरा करते हुए प्राइम मेंबर के लिए नए प्लान जारी किए हैं जो नॉन प्राइम मेंबर को नहीं मिलेंगे। तो आइए देखते हैं प्री-पेड प्राइम मेंबर के लिए नए प्लान और इस समय प्राइम मेंबर लेने का तरीका।


Related image


सबसे पहले आपको बता दें कि अगर अभी तक आपने प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है तो आप फिलहाल घाटे में हैं, लेकिन आपके पास अभी भी प्राइम मेंबरशिप लेने का मौका है। जियो के एक अधिकारी ने हमें नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि अभी भी आप 99 रुपये का रिचार्ज करा कर प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें जियो प्राइम के लिए नए प्लान।


Reliance Jio prime members get huge benefits, See here all plans

जियो का धन धना धन प्लान खत्म होने के बाद कंपनी ने पुराने प्लान के साथ दो नए प्लान लॉन्च किए हैं, हालांकि इन दो प्लान को भी कंपनी ने धन धना धन के नाम से पेश किया है। ये दो नए प्लान 349 रुपये और 399 रुपये के हैं। अगली स्लाइड में जानें इन प्लान्स के फायदे।


Reliance Jio prime members get huge benefits, See here all plans

सबसे पहले 349 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में प्राइम मेंबर को सिर्फ 20 जीबी डाटा मिलता है, लेकिन इस प्लान में प्रतिदिन डाटा यूज की कोई सीमा नहीं है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। हालांकि इस प्लान को कंपनी ने क्यों लॉन्च किया यह बात समझ से परे है। इससे अच्छा प्लान 309 रुपये वाला है जिसमें 309 रुपये में 56 दिनों के लिए 56 जीबी डाटा मिलेगा। अगली स्लाइड में जानें 3 महीने वाले 399 रुपये के प्लान के बारे में।


Reliance Jio prime members get huge benefits, See here all plans


399 रुपये वाले नए प्लान की बात करें यह प्लान धन धना प्लान जैसा ही है। इस प्लान में प्राइम मेंबर को 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा 1 जीबी होगी। अगली स्लाइड में जानें पुराने प्लान जिनमें अब दोगुना डाटा मिल रहा है।


Reliance Jio prime members get huge benefits, See here all plans

509 रुपये वाले प्लान में पहले जहां 56 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब इस प्लान में 112 जीबी डाटा 56 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा। इस्तेमाल के लिए 2 जीबी 4जी डाटा रोज मिलेगा।


Reliance Jio prime members get huge benefits, See here all plans

999 रुपये वाले प्लान में 90 दिनों की वैधता के साथ 4जी स्पीड में 90 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज डाटा यूज की सीमा नहीं होगी। पहले इस प्लान की वैधता 60 दिनों की थी और 60 जीबी डाटा मिलता था। इसके अलावा भी कंपनी के पास 1,999 रुपये, 4,999 रुपये और 9,999 रुपये तक के प्लान हैं जिन्हें अपडेट किया गया है। बता दें कि सभी प्लान अनलिमिटडे कॉलिंग, रोमिंग फ्री और मैसेज फ्री है।

Post a Comment

Powered by Blogger.