इंटरनेट पर एक ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं, जिसमें कहा गया कि RBI जुलाई में देश के 9 सरकारी बैंकों को बंद करने जा रहा है।

Image result for No Fake News: लाेन डूबने के चलते 31 जुलाई से बंद हो जाएंगे ये 9 सरकारी बैंक?

नई दिल्ली. इंटरनेट पर एक ऐसी खबर और मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया कि RBI जुलाई में देश के 9 सरकारी बैंकों को बंद करने जा रहा है। इन बैंकों में जिनके भी अकाउंट हैं वो तुरंत पैसा निकाल लें। वरना पैसा डूब जाएगा। 

Image result for No Fake News: लाेन डूबने के चलते 31 जुलाई से बंद हो जाएंगे ये 9 सरकारी बैंक?

वायरल क्या हुआ?
- वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है, 'RBI ने ऑर्डर दिया है कि 31 जुलाई से यूको बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, आईडीबीआई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आंध्रा बैंक, आईओबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, देना बैंक और यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। इन 9 बैंकों में अगर किसी का अकाउंट है तो वो तुरंत अपने सारे पैसे निकाल ले। वरना पैसे जब्त हो जाएंगे। इन बैंकों से दिए गए लोन के डूब जाने के चलते ऐसा किया जा रहा है।'
- व्हाट्सऐप, फेसबुक समेत कई जगह वायरल हो रहे इसी से जुड़े एक अन्य मैसेज में 9 बैंकों को बंद करने का ऑर्डर सुप्रीम कोर्ट का बताया गया है।

Image result for No Fake News: लाेन डूबने के चलते 31 जुलाई से बंद हो जाएंगे ये 9 सरकारी बैंक?

सामने आई ये सच्चाई
- वायरल दावे का सच जानने के लिए हमनें फाइनेंस मिनिस्ट्री, RBI और सुप्रीम कोर्ट की साइट पर सर्च किया, लेकिन इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला। 

Image result for No Fake News: लाेन डूबने के चलते 31 जुलाई से बंद हो जाएंगे ये 9 सरकारी बैंक?

- फिर हमनें सच जानने के लिए RBI के स्पोक्सपर्सन जोस कट्टुर से बात की। उन्होंने बताया, '31 जुलाई से 9 बैंकों को बंद करने से जुड़ा वायरल मैसेज बिल्कुल फेक है। RBI और सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। आगे भी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है। ये सभी बैंक चलते रहेंगे और इन बैंकों में जमा लोगों के पैसे भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसलिए अकाउंट होल्डर्स ना ही घबराएं और ना ही ऐसे फेक मैसेज पर भरोसा करें।'
इन्वेस्टिगेशन रिजल्ट: सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा फेक है सच ये है कि 31 जुलाई के बाद भी ये सभी 9 बैंक (यूको बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, आईडीबीआई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आंध्रा बैंक, आईओबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, देना बैंक और यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया) पहले की ही तरह चलते रहेंगे।


source:db
Powered by Blogger.