Image result for ring

टेक्सास के रहने वाले एक कपल का तूफान में पूरा घर बर्बाद हो गया, लेकिन ऐसी बेशकीमती चीज मिली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
टेक्सास के केंटन (Canton) शहर में रहने वाले एक कपल का घर तूफान में पूरी तरह बर्बाद हो गया था। लेकिन, उस मलबे के अंदर उन्हें एक ऐसी बेशकीमती चीज मिली, जो कुछ दिन पहले गायब हो गई थी। घर बर्बाद होने का जितना उन्हें दुख है, उससे ज्यादा कहीं खुशी खोई हुई चीज मिलने से है। 

8 दिन पहले खो गई थी वेडिंग रिंग...

जस्टिन ड्यूक और एरियल की हाल ही में शादी हई थी। लेकिन कुछ दिन पहले एरियल की बेशकीमती इंगेजमेंट रिंग और वेडिंग बैंड खो गई। दोनों ने रिंग और बैंड को काफी ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिली। रिंग गुम होने के कारण एरियल काफी दुखी हो गई। इसके बाद दोनों ने रिंग और बैंड की तस्वीर सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट कर दी और लोगों से ढूंढने में मदद मांगी। कई जानने वालों ने इनकी पोस्ट को शेयर भी किया, लेकिन न तो अंगूठी मिली और न ही वेडिंग बैंड। करीब एक हफ्ते के बाद केंटन में भयंकर तूफान आया, जिसमें उनका घर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। तूफान के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और मलबे को हटाने लगी। एक वेबसाइट के मुताबिक, नाथन राइट नामक शख्स ने मेटल डिटेक्टर से उस जगह पर खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान सबसे पहले उन्हें एक इयर रिंग मिली, उसके बाद करीब 30 फीट की दूरी पर उन्हें एक रिंग मिली, जो कि एरियल की थी। इस रिंग को देखते ही दोनों काफी खुश भी हुए और शॉक्ड भी। दरअसल, उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि इस तरह उनकी खोई हुई चीज मिल जाएगी।
Powered by Blogger.