कंबोडिया में एक महिला ने बछड़े से शादी कर ली है। इंटरनेट पर यह खबर वायरल हो रही है।

Image result for Photos:74 साल की महिला ने की बछड़े से शादी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

कंबोडिया की रहने वाली 74 साल की महिला किम हैंग (Khim Hang) ने एक पांच महीने की बछड़े से शादी कर ली है। मामला सामने आने के बाद बछड़े और महिला की तस्वीर इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रही है। दरअसल, महिला को भरोसा है कि उसका पति मौत के बाद इसी बछड़े के रूप में वापस लौटा है।
महिला ने बताया कि पिछले साल उसके पति की अचानक मौत हो गई थी और मार्च में वो बछड़े का रूप लेकर एक बार फिर जन्म लिए हैं। किम ने बताया कि उसके पति जो-जो काम करते थे, ठीक वैसे ही यह बछड़ा भी उसके और परिवार के साथ पेश आता है। 

Image result for Photos:74 साल की महिला ने की बछड़े से शादी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

महिला के दावों के बाद से ये बछड़ा गांव में एक लोकल सेलेब्रिटी बन गया है। महिला के घरवालों ने भी उसके दावों पर यकीन कर लिया है और बछड़े के साथ परिवार के सदस्य जैसा बर्ताव करने लगे हैं। कम्बोडिया के कारकैटी प्रांत के इस बछड़े को रोजाना करीब सैकड़ों लोग देखने आते हैं। 

Image result for Photos:74 साल की महिला ने की बछड़े से शादी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

बता दें कि कम्बोडिया के ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं, जिसके अनुसार मनुष्य की मृत्यु के बाद उसका पुनर्जन्म होता है। किसी खटाल में रहने की बजाए बछड़ा महिला के कमरे में ही परिवार वालों के साथ रहता है, यहीं उसे खाना खिलाया जाता है, नहलाया जाता है और उस तकिये पर सुलाया जाता है, जिस पर कभी महिला का पति टॉल कुट सोया करता था। वहीं, बच्चों को भी भरोसा है कि पांच महीने का यह जानवर ही उनका पिता है। उनका कहना है कि वे कभी भी इसे बेचेंगे नहीं, हमेशा देखभाल करेंगे।
Powered by Blogger.