बताया जा रहा है कि बस जम्मू से पहलगाम जा रही थी। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक जम्मू श्रीनगर हाईवे पर ये दर्दनाक हादसा हुआ है।

Bus accident in jammu

रामबन: बड़ी खबर जम्मू से आ रही है। जम्मू श्रीनगर हाईवे के रामबन ज़िले के बनिहाल के पास अमरनाथ यात्री से भरी बस खाई में गिर गई है। हादसे में 16 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
राहत और बचाव कार्य जारी
बताया जा रहा है कि बस जम्मू से पहलगाम जा रही थी। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक जम्मू श्रीनगर हाईवे पर ये दर्दनाक हादसा हुआ है।
आतंकी हमले में हुई थी 8 श्रद्धालुओं की मौत
इससे पहले पिछले सोमवार को ही जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ललिता बेन को श्रीनगर के सौरा में शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसकेआईएमएस) भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली।
हमले के पीछेलश्कर-ए-तैयबा की जिम्मेदारी
आतंकवादियों ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनंतनाग जिले में तीर्थयात्रियों के बस पर हमला कर दिया था। बस गुजरात से आई थी। इस हमले में घायलों की संख्या 18 रह गई है। बस के साथ कोई सुरक्षा काफिला नहीं था और न ही इसका पंजीकरण श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के साथ था, जो इस सालाना तीर्थयात्रा का संचालन करती है। पुलिस ने इस हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा को जिम्मेदार बताया है।
29 जून से शुरू हुई यात्रा
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई है । यह यात्रा 40 दिनों तक चलेगी। अबतक डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

Post a Comment

Powered by Blogger.