हिसार की बैंक कॉलोनी की घटना। लड़की के भाई और मामा ने चाकूओ से किया हमला। लड़के की हालत गंभीर।

Image result for 6 महीने पहले की थी लव मैरिज, लड़की के घरवालों ने लड़के का किया ये हाल

हिसार:

शहर की बैंक कॉलोनी में रह रहे एक पति-पत्नी पर 5 लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। दरअसल मामला छह महीने पहले हुई लव मैरिज से जुड़ा है, जिससे नाराज लड़की के घरवालों ने हमला किया। इस हमले में लड़का बुरी तरह से जख्मी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है जबकि लड़की भी घायल है। इस हमले में घायल चश्मदीद सपना ने बताया कि तीनों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब वे चाय बनाने किचन में गई हुई थी। वहां से लौटी तो भाई ने पति का गला दबा रखा था जबकि मामा के हाथ में थी पिस्तौल थी।

आगे पढ़िए पूरा मामला....



Image result for 6 महीने पहले की थी लव मैरिज, लड़की के घरवालों ने लड़के का किया ये हाल

   लड़की सपना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उसने और श्याम ने छह महीने पहले लव मैरिज की थी। श्याम पंजाबी है जबकि सपना एससी है। सपना के परिजनों को इस बात से ऐतराज था।

    दोनों ने अपनी मर्जी से बिना घरवालों की रजामंदी के लव मैरिज कर ली। वे बैंक कॉलोनी में रह रहे थे। श्याम एक ढाबा चलाता है।

    शनिवार दोपहर को वह घर आराम करने के लिए आया हुआ था। सपना ने बताया कि इसी दौरान उसका भाई साहिल व मामा पवन तीन अन्य लोगों के साथ घर पर मिलने के लिए आया।

    सपना का आरोप है कि उन्होंने चाकुओं से श्याम पर हमला कर दिया। श्याम की छाती पर वार किए। सपना ने बचाने की कोशिश की तो उसपर भी चाकू से हमला कर फरार हो गए।

श्याम की हालत गंभीर

Image result for 6 महीने पहले की थी लव मैरिज, लड़की के घरवालों ने लड़के का किया ये हाल

   श्याम और सपना को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्याम की हालत गंभीर बनी हुई है। छाती पर वार होने की वजह से उसकी हालत बेहद नाजुक है। सपना की हालत अभी ठीक है। श्याम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है।
एसपी ने दिए तत्काल जांच के आदेश

Image result for 6 महीने पहले की थी लव मैरिज, लड़की के घरवालों ने लड़के का किया ये हाल

   हिसार की एसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिविल लाइन के एसएचओ को घटना पूरी पता करने के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ-साथ हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए भी आदेश दिए गए हैं। लड़की के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Powered by Blogger.