रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाइक स्टैंड में अगर आपकी गाड़ी, किसी कारणवश क्षतिग्रस्त होती है तो अब आप मुआवजा के हकदार होंगे।
Related image

रायगढ़. रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाइक स्टैंड में अगर आपकी गाड़ी, किसी कारणवश क्षतिग्रस्त होती है तो अब आप मुआवजा के हकदार होंगे।


अप्रैल 2017 में रायपुर रेलवे के पार्किंग में लगी भीषण आग व उसमें सैकड़ों गाडिय़ों के क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय स्टैंड संचालक ने स्टैंड का बीमा कराने की पहल की है।



जिसमें बीमा कंपनी की मापदंड को लेकर शुरुआति दौर में काफी परेशानियां हुई। पर कुछ दिनों की मशक्कत के बाद उक्त पार्किंग स्टैंड का बीमा हो गया। जिसे बिलासपुर डिवीजन भी एक बेहतर पहल मान रही है।
आंधी हो या तुफान या फि आगजनी, रेलवे के बाइक स्टैंड में खड़ी आपकी वाहन को नुकसान पहुंचता है तो उसकी भीपाई बीमा कंपी की ओर से की जाएगी। इससे पहले तक यह सुविधा नहीं है।
बाइक स्टैंड के बीमा करने की मुख्य वजह, इसी अप्रैल माह के शुरूआति दिनों में रायपुर पार्किंग स्टैंड में आगजनी की घटना है। जिसमें देखते ही देखते सैकड़ों गाडियां खाक हो गई है।
वहीं बीमा राशि को लेकर लोगों को काफी परेशान होना पड़ा था। इस बीच स्टैंड का बीमा नहंी होने की बात भी उठी। जो बिलासपुर डिवीजन के अधिकांश पार्किंग स्टैंड की स्थिति है।
ऐसे में, जन सरोकार के इस मुद्दे को पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया। जिसामें बाइक स्टैंड मेंं गाड़ी रखने वाले लोगों की राय भी ली गई। सभी ने पार्किंग स्टैंड का बीमा जल्द से जल्द कराने को लेकर वकालत की थी। जिसे देखते हुए बाइक स्टैंड संचालक द्वारा इस मामले मेंं पहले की गई। जिसके बाद स्टैंड का बीमा हो सका है।
पत्रिका ने मामले को उठाया लगातार- करोड़ों रुपए के राजस्व वाले इस केंद्र का बीमा नहीं होना। रायपुर आगजनी की घटना के बाद एक अहम सवाल बन गया था।
जिसाके समाधान को लेकर पत्रिका ने लोगों के इस आवाज को तरजीह दी। वहीं इस ज्वलंत मामले को प्रमुखता सो उठाया गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि ठेकेदार द्वारा पार्किंग स्टैंड के संचालक द्वारा पार्किंग की बीमा कराया गया है।
चोरी पर लागू नहीं होगा बीमा- मिली जानकारी के अनुसार बीमा कंपनी के तय मापदंड के अनुसार उन्हीं गाडिय़ों का बीमा मिलेगा। जो आंधी, तूफान, आगजनी, उपद्रव के दौरान क्षतिग्रस्त, प्राकृतिक कहर से प्र्रभावित हुई है।
चोरी के मामलेे में ग्राहक को बीमा का लाभ नहीं दिया जाएगा। विदित हो कि पूर्व मेंं कहीं की चोरी को पार्किंग में दिखा कर कई स्टैंड संचालकों द्वारा ऐसे गड़बड़झाले किए जाते हैं। जिससे बीमा कंपनी ने यह बदलाव किया है।

source:rp

Post a Comment

Powered by Blogger.