Summer, mango, benefits
नई दिल्ली : बाजार में भले ही कितनी ही ड्रिंक्स न आ जाएं ये दावा करते हुए कि वे देती हैं असली आम का स्वाद, लेकिन जो मजा आम को छिलके के साथ अपने हाथ में लेकर चूस-चूस कर खाने में है, जो आम की गुठली को सफेद हो जाने तक खाते रहने में है, वह दो या तीन घूट ड्रिंक्स में कहां.
 अब एक नजर आम के सेहतमंद फायदों पर…
1. आम एक ऐसा फल है, जिसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है. विटामिन ए आपकी आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है. अगर आप लगातार कम्प्यूटर पर बैठे रहते हैं या ऐसे काम करते हैं, जिनसे आंखों को दर्द होता है, तो यह उससे राहत देता है. इसके अलावा आम में विटामिन सी भी होता है.
2. आम खाने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है. इसमें कई तरह के एंजाइम्स होते हैं. ये प्रोटीन को तोड़ने में मददगार होते हैं. जो भोजन को जल्दी पचाने में सहायक साबित होता है.
3. आम में पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड याददाश्त को तेज करता है.
4. आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोलोन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में लाभकारी माना गया है. इससे ल्यूकेमिया में भी फायदा होता है.
5. आम में विटामिन ही नहीं फाइबर भी होता है. फाइबर उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छा होता है‍ जिन्हें अक्सर कब्ज की शि‍कायत रहती है. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को संतुलन में लाने में भी मदद होती है.
6. आम में मौजूद टरटैरिक एसिड और साइर्टिक एसिड शरीर के क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाता है.
Powered by Blogger.