Image result for बॉलीवुड: तलवारबाजी करते वक्त घायल हुईं कंगना, सिर पर लगे 15 टांके

मुम्बई: बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलवारबाजी का सीन फिल्माया जा रहा था और इसी दौरान तलवार कंगना के माथे पर जा लगी और वो घायल हो गईं। 


इसके बाद कंगना को जल्द पास के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंगना के सिर पर 15 टांके आए हैं और उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में रखा जाएगा। घटना की जानकारी देते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन ने बताया कि कंगना ने बॉडी डबल यूज करने से मना कर दिया था, हालांकि सीन की रिहर्सल बहुत बार की गई थी लेकिन शूट के समय थोड़ा गड़बड़ हो गया।
Image result for बॉलीवुड: तलवारबाजी करते वक्त घायल हुईं कंगना, सिर पर लगे 15 टांके
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब निहार पांड्या, कंगना पर तलवार से अटैक करते हैं तो कंगना को अपना सिर झुकाना था और इसी दौरान टाइमिंग थोड़ी गलत हो गई। बताया जा रहा है कि कंगना के आईब्रोज के बीच में गहरा कट आ गया है। इसके बाद 30 मिनट में कंगना को अस्पताल पहुंचाया गया। कंगना को देख रही डॉक्टर का कहना है कि कंगना के माथे पर टांके के निशान रह जाएंगे। 
कहा ये भी जा रहा है कि कंगना इस निशान के साथ ही फिल्म की आगे की शूटिंग करेंगी। कंगना का मानना है कि झांसी की रानी वीर योद्धा थीं और इसीलिए वो फिल्म में निशान के साथ ही दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें प्लासटिक सर्जरी भी करवानी पड़ेगी। बता दें कि फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी और अगले साल अप्रैल महीने तक इसके रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Powered by Blogger.