उत्तर प्रदेश में मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी सौतेली बेटी से बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। 
 Crime News, Shocking Work, UP Police
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोसीकलां इलाके निवासी एक व्यक्ति की पत्नी गत मंगलवार को मायके गई थी और उसकी सौतेली बेटी उसके घर पर थी। सौतेली बेटी को अकेला पाकर उसने साथ बलात्कार किया। पत्नी के वापस आने पर बेटी ने अपने पिता की करतूत बताई तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढने पर पति ने अपनी पत्नी पर फरसे हमलाकर उसे घायल कर दिया और फरार हो गया।
पुलिस ने उसकी घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराकर बेटी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। आरोपी पति फरार है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। 

Post a Comment

Powered by Blogger.