कभी भी बंद हो सकता है आपका मोबाइल, इस तारीख से पहले करें आधार को लिंक
आने वाले दिनों में बिना आधार मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे। इस संबंध में केंद्र सरकार ने बीएसएनएल समेत अन्य टेलीकॉम कंपनियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि मौजूदा प्री-पेड और पोस्ट पेड मोबाइल नंबरों को आधार से लिंक करने का निर्देश दिया है। दरअसल टेलीकाम रेगुलेटरी आथारिटी आफ इण्डिया  ने चार माह पहले नए सिमकार्ड की खरीद के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। 

मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए मोबाइल सिमकार्ड साथ लेकर जाएं। कर्मचारी को अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी दें। जिसके बाद कर्मचारी सॉफ्टवेयर में फीड करने के बाद आपका फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन होगा और आपको मोबाइल आधार से लिंक हो जाएगा। 
आधार पर आपके मोबाइल नंबर को जोड़ने के लिए दो तरीके हैं। यदि आप पहली बार लिंक कर रहे हैं तो आपको इसके लिए ऑफलाइन जा कर अपना नंबर वेरीफाई कराना होगा और आपका आधार अपडेट हो जाएगा। 
इसके साथ ही आप दूसरे तरीके से भी मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करा सकते हैं। यदि कोई उपयोगकर्ता अपना मोबाइल नंबर बदलता है तो यूजर को अपना आधार डाटा अपडेट कराना होगा।

लेकिन बीएसएनएल समेत कई टेलीकॉम कंपनियों ने आधार से लिंक करने की तारीख को 31 दिसंबर कर दिया है। अबतक करीब 25 हजार उपभोक्ता मोबाइल नम्बर के साथ आधार कार्ड लिंक करा लिया है।

Post a Comment

Powered by Blogger.