राजाओं-महाराजाओं के जमाने में लोग चांदी और सोने के बर्तन में खाना खाया करते थे, जिसे बड़ा रॉयल समझा जाता था. लेकिन इसके पीछे की एक बड़ी वजह थी चांदी हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है. इससे रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है और सोना दिमाग को तेज करता है. इसलिए आज भी जब छोटे बच्चे को पहली बार पानी पिलाया जाता है तो चांदी के गिलास और चम्मच का इस्तेमाल किया जाता है.

Related image

ऐसे ही बाजार में मिलने वाली मिठाइयों पर भी चांदी के वर्क का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि ज्यादा मीठा हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. इसलिए अगर इसमें चांदी का वर्क लगा हो तो संतुलन बना रहता है. लेकिन क्या वाकई ये चांदी का वर्क आपके लिए फायदेमंद है? चलिए हम आपको बताते हैं कि चांदी का वर्क आपके लिए कितना सुरक्षित है.



कितना सुरक्षित है चांदी का वर्क

मिलावट के इस जमाने में कुछ भी शुद्ध नहीं होता है. उसमें भी चांदी और सोने जैसी धातुओं में मिलावट तो आम बात है. चांदी के वर्क की शुद्धता उसके उत्पादन पर निर्भर होती है. कई उत्पादक चांदी की जगह एल्यूमीनियम का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा इसे तैयार करते वक्त साफ-सफाई का भी ध्यान बिलकुल नहीं रखा जाता. ऐसी स्थिति में अगर आप नकली चांदी से सजी मिठाइयां खाते हैं तो वे आपके लिए कितनी सेहतमंद होंगी, यह आप खुद ही समझ सकते हैं.

कितनी चांदी आपके शरीर के लिए फायदेमंद है



जरूरत से ज्यादा हर चीज शरीर के आपके लिए बुरी होती है, इसलिए अगर आप एक चुटकी से अधिक चांदी का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है. ये चांदी धीरे-धीरे आपके शरीर में जमा होने लगता है और विषैले पदार्थ बनाता है, जिसकी वजह से आप बीमार हो जाते हैं. इसकी वजह से फेफड़े में घाव, पेट में दर्द जैसी समस्या भी हो जाती है.

Post a Comment

Powered by Blogger.