बैंक अफसरों की मिलीभगत से करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाले दंपती को एसटीएफ ने बुधवार को लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से गिरफ्तार किया है.

दूसरी पास ‘बंटी’ और 5वीं पास ‘बबली’ ने किया करोड़ों का फ्रॉड, गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों के ऊपर 12-12 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था. इसके बावजूद दोनों लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे.

दिलचस्प बात यह है कि गिरफ्तार ‘बंटी’ दूसरी पास है जबकि ‘बबली’ ने पांचवीं तक पढ़ाई की है. इसके बावजूद दोनों ने अलग-अलग बैंकों से लोन लेकर ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे थे.

ये है मामला

गत वर्ष विजया बैंक के अफसरों ने हजरतगंज कोतवाली में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने की एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसके बाद एसटीएफ के एसपी डॉ अरविन्द चतुर्वेदी को मामले की जांच मिली. इसके बाद दोनों को उसके ही घर से दबोच लिया गया.

एसटीएफ के डीआईजी मनोज तिवारी ने बताया कि जानकीपुरम निवासी सूरज मिश्रा और उनकी पत्नी शालू औरफ शालिनी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विजया बैंक की हजरतगंज शाखा से दो करोड़ का लोन लिया था. लोन न अदा करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद दनों का मोब्लिए सर्विलांस परा लगाया गया तो उनकी लोकेशन गोमतीनगर पता चली. वहां दोनों किराए के मकान में रह रहे थे. जिसके बाद एसटीएफ की टीम बुधवार रात वहां पहुंची और दोनों को दबोच लिया. पूछताछ में सूरज ने बताया कि वह बैंक अधिकारीयों की मदद से लोन पास कराता था.

सब्जी की दुकान से बना करोड़पति

मूलरूप से बस्ती का रहने वाला सूरज परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से दूसरी कक्षा तक ही पढ़ सका. इसके बाद उसने सब्जी की दुकान पर काम करना शुरू किया. इसके बाद 2001 में वह लखनऊ के इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में काम करने लगा. इसके बाद उसने दो ट्रक खरीदी. ४ साल पहले उसने बैंक अफसरों के साथ मिलकर फर्जीवाड़े का धंधा शुरू किया. इस नीच उसने कानपुर की शालिनी से शादी की. दोनों को एक तीन साल की बेटी है. सूरज ने बताया कि उसके पास आज 19 ट्रक है. इतना ही नहीं घर में ऑडी कार और स्कार्पियो कार भी है.

Post a Comment

Powered by Blogger.