प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर होने वाली 'मन की बात' से ऑल इंडिया रेडियो (AIR) को पिछले दो साल में हर महीने करीब 42 लाख रुपए की कमाई हुई है.केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में 3 अक्टूबर से देश की जनता से संवाद स्थापित करने के मकसद से 'मन की बात' कार्यक्रम लॉन्च किया था. हर महीने के आखिरी रविवार को इसका प्रसारण किया जाता है.
दो साल में हुई 10 करोड़ रुपए की कमाई
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि कि साल 2016-17 में 'मन की बात' से कुल 5.19 करोड़ रुपए की कमाई हुई. वहीं, साल 2015-16 में यह कमाई 4.78 करोड़ रुपए थी.
10 भाषाओं में प्रसारित होता है मन की बात
राठौड़ ने जवाब में बताया कि पीएम मोदी के मन की बात के प्रसारण के बाद उसी दिन इसे 10 भाषाओं और 33 अन्य बोलियों में भी प्रसारित किया जाता है. उन्होंने बताया कि AIR ने इसे अंग्रेजी और संस्कृत में भी प्रसारित किया. राठौड़ के मुताबिक देश की जनता के लिए 'मन की बात' का प्रसारण ट्रांसमिटर्स का इस्तेमाल करके हुआ वहीं भारत से बाहर इसे सुनने वालों के लिए इस कार्यक्रम को पहुंचाने के लिए इंटरनेट और शॉर्टवेव ट्रांसमिटर्स की इस्तेमाल किया गया.

Post a Comment
Post a Comment