महिला पार्षद को डिप्टी मेयर रामपाल द्वारा वॉट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में इनेलो महिला पार्षद को डिप्टी मेयर रामपाल द्वारा वॉट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में महिला पार्षद ने पुलिस पर ही धमकाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुलिस डिप्टी मेयर रामपाल को गिरफ्तार करने की बजाय उन्हे ही बार-बार थाने बुलाकर परेशान कर रही है।
क्या है पूरा मामला ...
- इनेलो की ही महिला कांउसलर ने उन पर अश्लील हरकतें करने मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वीडियो भेजने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद उन्होंने एसपी राजेश कालिया को भी पूरे मामले जानकारी दी। कार्रवाई के लिए एक शिकायत भी दी है। जिसमें सिलसिलेवार आरोप लगाए गए हैं। उधर डिप्टी मेयर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

- विक्टिम महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है। पार्षद होने के नाते वह अक्सर निगम ऑफिस में आती जाती है। डिप्टी मेयर रामपाल बातों-बातों में कई बार अश्लील हरकतें कर चुका है।
- पार्षद ने कहा कि रामपाल सीनियर पार्षद हैं, इसलिए उसने उनकी हरकतों की अनदेखी कर दी।
- महिला का आरोप है कि इसी वजह से रामपाल उसकी मजबूरी का फायदा उठाने लगा।जानबूझकर उसके साथ कई बार अश्लील व्यवहार किया। विरोध होने पर तुरंत माफी भी मांग ली।
- पार्षद ने बताया कि डिप्टी मेयर रामपाल ने हद तो तब कर दी जब उसने अपने मोबाइल फोन से उसे 5 जून अश्लील वीडियो भेज दी। फिर अश्लील जोक्स भेज दिए। विरोध के बावजूद वह हरकतों से बाज नहीं आया। 23 जून को फिर अश्लील वीडियो भेज दी। इस पर उन्होंने डांटा भी।
- पार्षद ने लिखा 'सर आपको शर्म आनी चाहिए कि आप एक औधे पर बैठे हो और एक उमर दराज व्यक्ति हो, जो आप को ये सब चीजें शोभा नहीं देतीं।' डिप्टी मेयर के लगातार सारी हदें पार होने के बाद ही उसने फिर पुलिस को शिकायत देने का निर्णय लिया।
पार्षद का आरोप बार- बार थाने में बुला कर परेशान कर रही पुलिस
- महिला कांउसलर का आरोप है कि पुलिस डिप्टी मेयर रामपाल को गिरफ्तार करने की बजाय उसे बार-बार थाने बुलाकर परेशान कर रही है। इसी बात को लेकर रविवार को उसकी डीएसपी ऊषा राठी से बहस भी हुई। उधर आदेश के बावजूद डिप्टी मेयर रामपाल फिर जांच में शामिल नहीं हुए।
- भाजपा के सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू खुद उनकी पैरवी करने थाने पहुंचे। जबकि पार्षद मेयर सरोजबाला के साथ जांच के लिए आई। हालांकि तब डीएसपी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। उसने साफ कह दिया कि अगर डिप्टी मेयर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह थाने के बाहर ही धरने पर बैठ जाएगी।
एकतरफा रिपोर्ट बनाने की दी धमकी
- डिप्टी मेयर रामपाल के खिलाफ मोबाइल पर अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने का मामला दर्ज करवाने पार्षद ने बताया कि रविवार को उसे डीएसपी के रीडर की ओर से उसे तुरंत थाने आने के आदेश दिए गए थे।
- डिप्टी मेयर रामपाल के खिलाफ मोबाइल पर अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने का मामला दर्ज करवाने पार्षद ने बताया कि रविवार को उसे डीएसपी के रीडर की ओर से उसे तुरंत थाने आने के आदेश दिए गए थे।
- उसने बताया कि तब रीडर से यह आग्रह किया गया कि वह पीएम आवास योजना की फाइलों पर साइन करने में व्यस्त है। इसलिए उसे थोड़ा समय दे दें। पार्षद ने बताया कि थोड़ी देर बाद डीएसपी ऊषा राठी ने उसे खुद फोन कर धमकाना शुरू कर दिया। साफ तौर पर कहा कि अगर वह थाने नहीं आएगी तो उसके खिलाफ एकतरफा रिपोर्ट तैयार कर भेज दी जाएगी। इस बात को लेकर डीसएपी व पार्षद के बीच खूब बहस हुई।
- उन्होंने ने बताया कि धमकी के कारण ही उसे मेयर सरोजबाला व कांउसलर निर्मल चौहान के साथ थाने आने के लिए मजबूर होना पड़ा।
मैसेज जाने के बाद बोल दिया था सॉरी : डिप्टी मेयर रामपाल
डिप्टी मेयर ने कहा कि उसके मोबाइल का मिसयूज हुआ है। आपत्तिजनक मैसेज पार्षद के फोन पर जाने के बाद मैंने उसे सॉरी बोल दिया था। सियासी तौर पर उसे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जांच में सच सामने जाएगा।
Post a Comment
Post a Comment