अशोक तिवारी ने पत्नी सीमा देवी (35 वर्ष) के अवैध संबंध को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Image result for गला घोंटकर पति ने पत्नी को मार डाला, बोला- पड़ोसी से इसके थे अवैध संबंध

जमशेदपुर (झारखंड) परसुडीह थाना एरिया के राहरगोड़ा शिव मंदिर लाइन के रहने वाले अशोक तिवारी ने 35 साल की वाइफ सीमा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति का कहना है कि पड़ोसी से उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे, इसलिए उसने ये कदम उठाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पत्नी की डेडबॉडी को घर से कुछ ही दूर बबलू प्रधान के बन रहे मकान के बरामदे में फेंक दिया। 

पत्नी को किया था मना...

Image result for गला घोंटकर पति ने पत्नी को मार डाला, बोला- पड़ोसी से इसके थे अवैध संबंध

- शनिवार सुबह जब बबलू प्रधान ने अपने मकान में महिला की लाश देखी तो पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

- मौके पर पड़ी महिला की डेडबॉडी का चेहरा पूरी काली पड़ चुका था। उधर, सूचना पाकर परसुडीह थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

- पुलिस ने आरोपी पति अशोक को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहगोड़ा में सब्जी बेचता था।
पूछताछ में आरोपी पति ने पुलिस को बताई ये बातें

- पूछताछ के दौरान अशोक ने पुलिस को बताया- सीमा से 11 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी चौथी और छोटी बेटी तीसरी में पढ़ती है।
- अशोक के अनुसार, सीमा का पड़ोस के अभिषेक कुमार के साथ दो साल से अवैध संबंध था।
- अभिषेक साकची आमबागान स्थित एमएसपीएल कंपनी में लोन रिकवरी का काम करता है। सीमा अक्सर अभिषेक से मिला करती थी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे।
- इसकी जानकारी उसे हो चुकी थी। उसने अभिषेक के परिजनों से उसकी शादी सीमा से कराने को कहा। लेकिन दो बच्चों की मां होने के कारण उसके घर वाले नहीं माने।
सीमा ने की थी सुसाइड की कोशिश
- अशोक के मुताबिक, इसके बाद उसने सीमा को अभिषेक से मिलने से मना किया। लेकिन सीमा नहीं मानी। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ।
- शुक्रवार की सुबह 11 बजे भी विवाद हुआ। तब सीमा पंखे से फंदे लगाकर झूल गई। लेकिन सीमा को तड़पता देख उसने (अशोक) उसे नीचे उतारा।
- इसके बाद सीमा हाथापाई करने लगी। गुस्से में उसने सीमा को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद उसने सीमा की लाश कमरे में चौकी के नीचे छुपा दी।
- इधर, देर शाम तक सीमा के नंबर पर अभिषेक का फोन आता रहा। उसने फोन रिसीव किया और बताया- सीमा घर से कहीं चली गई है। वह उसकी तलाश कर रहा है।
- अभिषेक के घर आने की बात कहने पर उसने रात 8 बजे डेडबॉडी को घर से कुछ दूर बबलू प्रधान के बन रहे मकान में रख दिया।

Post a Comment

Powered by Blogger.