भैंस के पेट से सांप निकलने की घटना राजस्थान के सीकर जिले की दांतारामगढ़ तहसील के गांव कदमा की ढाणी रूलाना की है।

दांतारामगढ़ (सीकर).
पशुओं के चारे में सांप मिलने और पशुओं के सर्पदंश के मामले तो आपने खूब देखे और सुने होंगे, मगर यह मामला अनूठा है। इसमें भैंस के पेट से सांप निकला है। वो भी साढ़े सात फीट लम्बा व ढाई किलोग्राम वजनी सांप। यह बात रविवार सुबह गांव में आग की तरह फैल गई और पूरा गांव भैंस के पेट से निकले सांप को देखने के लिए उमड़ पड़ा। घटना राजस्थान के सीकर जिले की दांतारामगढ़ तहसील के गांव कदमा की ढाणी रूलाना की है।


पशुपालक बजरंग लाल मीणा ने बताया कि उनकी भैंस पिछले दो-तीन से बीमार थी। इस पर पहले तो उसका घरेलू उपचार किया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। फिर पशु चिकित्सक को दिखाया तो उसने भैंस को दवा दी। दवा लेने के बाद भैंस ने गोबर किया तो उसके साथ ही पेट से करीब साढ़े सात फीट लम्बा सांप निकला, जो मृत था।

पहले तो सबने यही सोचा कि भैंस चारे के साथ कोई रस्सी खा गई होगी जो गोबर के साथ बाहर आ गई, मगर फिर पता चला कि वो रस्सी नहीं बल्कि सांप है तो हर कोई अचम्भित हो गया।


पेट में गया कैसे सांप


भैंस के पेट से सांप निकलने के बाद हर कोई सिर्फ यही चर्चा करता रहा कि आखिर भैंस के पेट में सांप गया कैसे?, क्योंकि भैंस को चारा डालते समय भी किसी ने चारे में सांप नहीं देखा था।

लोग यह भी सवाल करते नजरे आए कि अगर भैंस ने सांप जिंदा निगल लिया तो सांप के जहर का भैंस पर ज्यादा असर क्यों नहीं हुआ ? खैर वजह जो भी हो, मगर भैंस के पेट से सांप निकलने की चर्चा न केवल रूलाना गांव बल्कि जिलेभर में हो रही है।


Post a Comment

Powered by Blogger.