दिल्ली पुलिस ने एक एेसे चोर को अरेस्ट किया है जो अमीरों के यहां चोरी करता था आैर फिर उस पैसे को गरीबों की मदद के लिए खर्च कर देता था।
अमीरों की दौलत चुराकर गरीब बेटियों की शादी कराता था ये चोर, जीता था लग्जरी लाइफ

दिल्ली: दुनिया में चोरों की कमी नहीं है, लेकिन दिल्ली के एक चोर की कहानी दूसरे चोरों से बिल्कुल अलग है। दिल्ली पुलिस ने एक एेसे चोर को अरेस्ट किया है जो अमीरों के यहां चोरी करता था आैर फिर उस पैसे को गरीबों की मदद के लिए खर्च कर देता था। दिल्ली की पाॅश काॅलोनियों में चोरी के बाद ये शख्स इन पैसों से अपने गांव की गरीब लड़कियों की शादी करवाता था आैर गांव में हेल्थ कैम्प लगवाता था। साथ ही ये चोर हार्इप्रोफाइल लाइफ जीता था। चोर के पास महंगे कपड़ों आैर लग्जरी गाड़ियाें की भी कोर्इ कमी नहीं थी।


बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले इरफान की छवि भले ही पुलिस की नजर में एक चोर की हो लेकिन गांव के लोगों के लिए वो मसीहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब पुलिस इरफान को अरेस्ट करने के लिए उसके गांव में पहुंची तो हैरान रह गर्इ। लोग उसे एक सामाजिक कार्यकर्ता समझते थे। यहां तक की कुछ लोगों ने तो पुलिस कार्रवार्इ का विरोध भी किया।


पुलिस के मुताबिक वह अपने गांव वालों के सामने अलग जिंदगी जीता था आैर शहर में अलग। जहां गांव में वह कुर्ता पायजामा पहनकर रहता था, वहीं शहर में वह माॅर्डन लुक में नजर आता था। पुलिस के मुताबिक वह अपने शौक को पूरा करने के लिए लाखों रुपए उड़ा देता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इरफान को महंगी गाड़ियों का शौक था आैर वह हर लेटेस्ट माॅडल की गाड़ी खरीद लेता था।


डीसीपी साउथ र्इस्ट रोमिल बानिया के मुताबिक उसने न्यू फ्रेंडस काॅलोनी, जामिया नगर आैर लाजपत नगर में कुछ ही महीनों में 12 वारदातों को अंजाम दिया है। 27 साल का यह शख्स इरफान उर्फ उजाला उर्फ आर्यन के नाम से रहता था।

पुलिस का कहना है कि वह अभिषेक बच्चन आैर रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'बंटी आैर बबली' से इंस्पायर होकर चोर बना था। वह नंगे पांव चोरी करता था आैर 24 मर्इ को सीसीटीवी में कैद वारदात के बाद उसे अरेस्ट किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसकी एक भोजपुरी अभिनेत्री से भी नजदीकियां थी। 


source:rt

Post a Comment

Powered by Blogger.