knight out 23 07 2017

वोमन्स: भारतीय टीम ने रविवार को महिला विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एक रिव्यू लिया जो सफल साबित हुआ। भारत द्वारा 17वें ओवर में मेजबान कप्तान हीथर नाइट के खिलाफ लिया यह रिव्यू मैच में इंग्लैंड के लिए घातक साबित हो सकता है। 


नाइट इस टूर्नामेंट में जबर्दस्त फॉर्म में चल रही और इस मैच से पहले 300 से ज्यादा रन बना चुकी थी। फाइनल में टीम की खराब शुरुआत के चलते उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। उन्हें क्रीज पर उतरे ज्यादा समय नहीं हुआ था और वे मात्र 1 रन बनाकर खेल रही थी। इस बीच स्पिनर पूनम यादव की गेंद को उन्होंने स्वीप करने का प्रयास किया और वे चूकीं। गेंद उनके पैड्‍स पर लगी और एलबीडब्ल्यू की अपील की गई जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया। 

कप्तान मिताली राज रिव्यू के लिए ज्यादा आश्वस्त नहीं दिख रही थी, लेकिन विकेटकीपर सुषमा वर्मा ने जोर देकर इस फैसले पर रिव्यू लेने को कहा। हॉकआई में साफ दिखा कि गेंद यदि पैड्‍स पर नहीं लगती तो मिडिल स्टंप पर लगती। 


इस तरह भारत का यह रिव्यू लेना सफल रहा और मेजबान कप्तान मात्र 1 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। इंग्लैंड 63 रनों पर तीसरा विकेट गंवाकर संकट में आ गया।
Powered by Blogger.