
जोधपुर: बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण व हत्या के मामले में बुधवार को आरोपित इन्द्रा विश्नोई को न्यायिक अभिरक्षा पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां इन्द्रा की न्यायिक अभिरक्षा 25 जुलाई तक बढ़ा दी गई। वहीं सीबीआई के अधिवक्ताओं के अनुसार अदालत ने सीबीआई की ओर से पेश इन्द्रा विश्नोई के वॉइस सैम्पल के प्रार्थना पत्र को मंजूर कर लिया है, लेकिन आदेश लिखित में नही पारित किया गया है।
इन्द्रा विश्नोई की ओर से अधिवक्ताओं ने न्यायिक अभिरक्षा नहीं बढ़ाने को लेकर पक्ष रखते हुए कहा गया कि इस केस को वास्तविक रूप से नहीं देखा जा रहा है। केवल यांत्रिक रूप से ही देखा जा रहा है और कोर्ट भी लगातार न्यायिक अभिरक्षा बढ़ा रहा है। बहस सुनने के बाद कोर्ट ने 25 जुलाई तक इन्द्रा विश्नोई की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ा दी है।
वॉइस सैम्पल के मामले में भी अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा। सीबीआई की ओर से प्रार्थना पत्र पेश किया गया था कि एक गुमनाम व्यक्ति ने दो ऑडियो टेप भेज थे, जिसकी वॉइस इन्द्रा विश्नोई की वॉइस से मैच करवानी है, इसीलिए उसके वॉइस सैम्पल की अनुमति दी जाए।
Post a Comment
Post a Comment