अब स्काइप के साथ भी जोड़े आधार और करें सेफ चैट

 Microsoft integrates Skype Lite with Aadhaar

बेंगलुरूः धोखाधड़ी से बचाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ‘मेड फॉर इंडिया’ स्काइप लाइट एप के साथ आधार नंबर को जोड़ने की सुविधा दी है. इससे कॉल करनेवालों की ऑनलाइन पहचान हो सकेगी.

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, “स्काइप लाइट के नए वर्जन के साथ आधार को इंडिग्रेट किया गया है, ताकि यूजर्स की पहचान ऑनलाइन वैरिफाई किया जा सके, जिससे लोगों को ज्यादा सुरक्षित रूप से कम्यूनिकेशन करने में मदद मिलेगी.”


आधार को दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पहचान नंबर प्लान माना जाता है. आधार के माध्यम से स्काइप पर दोनों ही पक्ष वीडियो कॉल पर एक-दूसरे की पहचान कर सकते हैं.

इस मौके पर माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, “स्काइप आधार से संबंधित किसी भी जानकारी को स्टोर नहीं करेगा. साथ ही हमेशा की तरह यूजर की निजी जानकारी, उसका वीडियो और ऑडियो बातचीत, उसकी चैट रिकार्ड सुरक्षित रूप से एनक्रिप्टेड रहेगा.”

Post a Comment

Powered by Blogger.