अगर हम किसी ऐसी मैगज़ीन की बात करें जिसमें दुनिया भर की ख़ूबसूरत तस्वीरें छपी हों, तो Nat Geo का नाम ख़ुद से ज़ुबान पर आ जाता है.
Nat Geo ने 'National Geographic, Travel Photographer of the Year Contest 2017' का आयोजन किया था जिसमें दुनिया भर के मशहूर फ़ोटोग्राफ़र्स ने हिस्सा लिया. 30 जून को फ़ोटो Submission बंद हो गया था और अब इसके विजेता का नाम अगस्त तक घोषित किया जाएगा.
इस कम्पटीशन में चुने गए कुछ बेहतरीन फ़ोटोज़ को Nat Geo के एडिटर्स ने रिलीज़ किया है, जिन्हें देखकर आप कहेंगे, वाक़ई धरती बेहद ख़ूबसूरत है.
ये तस्वीर वियतनाम के Hang Son Doong गुफा की है. इसके फ़ोटोग्राफ़र हैं Ronald Fritz.
ज़ाम्बिया के सफ़ारी जंगल में बड़ी-बड़ी घास के अलावा कुछ भी नहीं दिखता. फ़ोटोग्राफ़र Torie Hilley ने एडवेंचर ट्रिप के दौरान सामने से इन शेरों की तस्वीर ली. परेड में शेर बहुत थके से लग रहे हैं.
Lofoten, Norway के एक गांव की इस तस्वीर को Sergey Lukankin ने खींचा है.
Nat Geo ने 'National Geographic, Travel Photographer of the Year Contest 2017' का आयोजन किया था जिसमें दुनिया भर के मशहूर फ़ोटोग्राफ़र्स ने हिस्सा लिया. 30 जून को फ़ोटो Submission बंद हो गया था और अब इसके विजेता का नाम अगस्त तक घोषित किया जाएगा.
इस कम्पटीशन में चुने गए कुछ बेहतरीन फ़ोटोज़ को Nat Geo के एडिटर्स ने रिलीज़ किया है, जिन्हें देखकर आप कहेंगे, वाक़ई धरती बेहद ख़ूबसूरत है.
1. Green Gours Reflection
2. The March
3. Buff Tailed Coronet
जनवरी का महीना हमिंग बर्ड्स के लिए ख़ास होता है. इस दौरान उन्हें फूलों से परागकण चुनने में आसानी होती है. ये तस्वीर इसी साल के जनवरी महीने में खींची गई थी. वैसे तो हमिंग बर्ड एक सेकेण्ड में लगभग 50 बार पंख फड़फड़ाती है लेकिन फ़ोटोग्राफ़र Hymakar Valluri ने ऐसे वक़्त इस तस्वीर को क्लिक किया जब हमिंग बर्ड स्थिर थी.
4. Provence, The Summer Haircut
इस फ़ोटो को खींचने के लिए Jerome Courtial ने खेत का चुनाव किया. वे तब तक वहीं बैठे रहे, जब तक उन्हें बेहतरीन एंगल नहीं मिला. हालांकि इस फ़ोटो को उन्होंने ड्रोन की मदद से खींचा था.
5. Underwater View Of The Winter Lofoten
6. Forest Of The Fairy
ये किसी जंगल की तस्वीर है जिसे खींचा है Y. Takfuji ने. इस राह पर किसे चलना अच्छा नहीं लगेगा.
7. Wings Toward The Sun
Scott Summers ने इस ख़ूबसूरत नज़ारे को क़ैद किया है. इस फ़ोटो में किसी भी तरह की स्पेशल इफ़ेक्ट का यूज़ नहीं किया गया है.
8. First Dive
ये Hawksbil जैसे ही अंडे से बाहर निकली उसके कुछ मिनट बाद ही Matthew Smith ने, अपने कैमरे में इस पल को हमेशा के लिए क़ैद कर लिया.
9. Solidified Lava Vs Forest
इस फ़ोटो को Placido Faranda ने ड्रोन की मदद से 'Sicily' में खींचा था. यह ज्वालामुखी पर्वत Etna की तस्वीर है. 'Etna' इटली राष्ट्र के अंतर्गत आता है.
10. Infinite Road To Transylvania
ये Cheia से Transylvania जाने की राह है. ये रास्ता Central Romania का हिस्सा है. इस तस्वीर को क्लिक किया है Calin Stan ने.
इनमें से कौन सबसे बेहतर तस्वीर है, कहना मुश्क़िल है. किसे Nat Geo ज्यूरी Best Photographer का अवार्ड देगी ये तो ज्यूरी जाने पर हमें तो सारे फ़ोटोज़ एक से बढ़कर एक लग रहे हैं.










Post a Comment
Post a Comment